script

स्मार्ट सिटी समिट: अफगानिस्तान के राजदूत एवं देशभर के मेयर-आयुक्त होंगें शामिल

locationकोटाPublished: Sep 07, 2017 03:13:00 pm

Submitted by:

shailendra tiwari

कोटा में 8 और 9 सितम्बर को होटल उम्मेद भवन पैलेस में इस ‘स्मार्ट सिटी समिट’ का आयोजन किया जाएगा।

Smart City Summit 8-9 September in Kota

कोटा में 8 और 9 सितम्बर को होटल उम्मेद भवन पैलेस में इस ‘स्मार्ट सिटी समिट’ का आयोजन किया जाएगा।

कोटा. शहरों को सुन्दर बनाने के लिए प्रधानमंत्री के द्वारा शुरू किए गए ड्रीम प्रोजेक्ट स्मार्ट सिटी में चयनित शहरों के मेयर-कमिश्नर शुक्रवार को कोटा के उम्मेद भवन में शिरकत करेंगे। 8 और 9 सितम्बर को इस ‘स्मार्ट सिटी समिट’ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें शहरों को सुंदर बनाने पर मंथन होगा। विचार साझा होंगे। मेयर अपने-अपने शहरों को स्मार्ट बनाने की दिशा में किस तरह के नवाचार कर रहे हैं, यह भी शेयर करेंगे।
इसमें राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात आदि राज्यों के 90 स्मार्ट शहरों में मेयर और निगमायुक्त को आमंत्रित किया गया है। इनमें से एक तिहाई के आने की उम्मीद सूत्र जता रहे हैं। अफगानिस्तान के राजदूत शायदा मोहम्मद विशेष अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
यह भी पढ़ें

 बेबस किशोर सागर तालाब का बड़प्पन… मैं सारे जीवों को क्षमा करता 

समिट का उदघाटन शुक्रवार सुबह 10 बजे नगरीय विकास मंत्री श्रीचंद कृपलानी करेंगे। स्वायत्त शासन सचिव मंजीतसिंह के अलावा केन्द्रीय शहरी मंत्रालय के अधिकारी भी इसमें शामिल होंगे। आयोजन नगर निगम, कोटा स्मार्ट सिटी लि. तथा एलिट्स टेक्नोमीडिया प्रा.लि. की ओर से किया जा रहा है। स्मार्ट सिटीज की विभिन्न परियोजनाओं में निवेश करने वाले या इच्छुक निवेशकों को भी आमंत्रित किया गया है। समिट में आठ से दस सत्र हेंगे।
आमजन से जुड़े प्रोजेक्ट पहले करने होंगे पूरे
स्मार्ट सिटी के लिए चयनित शहरों में सार्वजनिक-निजी भागीदारी की उन परियोजनाओं को शीघ्र लागू करने पर जोर दिया जाएगा, जिनका आमजन के जीवन पर सीधा असर पड़ता है।
केन्द्र सरकार ने 30 अगस्त को स्मार्ट सिटी अभियान की समीक्षा के बाद राज्य सरकारों के मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। अभी केवल पहले चरण की 20 स्मार्ट सिटी के लिए यह निर्देश जारी किए हैं। इसमें राजस्थान के उदयपुर और जयपुर शहर शामिल हैं। कोटा दूसरे चरण की चयनित स्मार्ट सिटी है। जयपुर और उदयपुर के बाद कोटा में इस तरह की परियोजनाओं को पूरा करना होगा। इसके तहत बहुमंजिला पार्र्किंग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य और जलापूर्ति परियोजनाएं जैसी योजनाओं को जल्द पूरा करने पर जोर दिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार देशभर में घोषित 60 शहरों में 261 प्रभावी स्मार्ट सिटी परियोजनाओं को इस वर्ष नवम्बर तक शुरू किया जाना है।
यह भी पढ़ें

OMG! 5 दिन बाद हो सकता है कोटा सुपर थर्मल पावर स्टेशन 

पहचान की गई परियोजनाओं में 31112 करोड़ रुपए का निवेश होगा। राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से 32410 करोड़ रुपए के निवेश वाली 370 सार्वजनिक निजी भागीदारी परियोजनाओं पर भी तीव्र गति से काम करने के लिए कहा गया है। कोटा में स्मार्ट सिटी के तहत दशहरा मेले का विकास कार्य चल रहा है। इसे तीन भागों में बांटा गया है।
इसके तीसरे चरण को सार्वजनिक निजी भागीदारी पद्धति से पूरा किया जाएगा।
यह भी पढ़ें

इल्ली का प्रकोप हुआ बेकाबू, रातों रात कर गई खेत चट

इन पर होगा मंथन
कोटा में 22 वीं स्मार्ट सिटी समिट हो रही है। इसमें नॉलेज शेयरिंग, आइडिया शेयरिंग औन नॉलेज एक्सचेंज होगा। स्मार्ट सिटी मिशन, अमृत योजना के नवाचारों पर चर्चा होगी। इनके अलावा आईटी एवं गवर्नेंस, ट्रांसर्पोटेशन, यूटिलीटीज, एनर्जी, वेस्ट मैनेजमेंट, मॉबिलिटी, एजुकेशन व हैल्थेकयर पर भी आइडिया शेयरिंग होगी।
महापौर महेश विजय का कहना है कि स्मार्ट सिटी समिट में एक मंच पर शहरों को स्मार्ट बनाने पर मंथन होगा। मेयर और आयुक्त विचार-विमर्श करेंगे तो निश्चित रूप से नए आइडियाज आएंगे। यह समिट कोटा शहर के लिए उपयोगी साबित होगी।

ट्रेंडिंग वीडियो