कोटाPublished: May 25, 2023 10:00:41 pm
Ranjeet singh solanki
राजस्थान की अन्नपूर्णा नगरी शुक्रवार को होगा देश का सबसे बड़ा शादी समारोह
कोटा, बारां। राजस्थान की अन्नपूर्णा नगरी में शुक्रवार को एक पांडाला में 2222 जोड़े एक साथ परिणय सूत्र में बंधेंगे। अब तक दस हजार बेटे-बेटियों के हाथ पीले करने वाले राजस्थान के केबिनेट मंत्री प्रमोद जैन भाया की पहल पर सर्व धर्म का निशुल्क विवाह सम्मेलन हो रहा है।
यहां खान मंत्री प्रमोद जैन भाया की पहल पर हो रहे सर्व धर्म नि:शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन में एक साथ 2222 जोड़े हमसफर बनेंगे। इनमें से 111 मुस्लिम समाज के जोड़े है, जिनका निकाह करवाया जाएगा। सबसे कम समय में एकक साथ इतनी संख्या में जोड़ों के विवाह का विश्व रिकार्ड दर्ज करने के लिए गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड की टीम बारां पहुंच गई है। इस टीम में 300 से ज्यादा सदस्य है, जो सभी चीजों का सत्यापन करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष डा.सी.पी.जोशी, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे। आयोजकों का दावा है कि इस सम्मेलन में बारां, कोटा, झालावाड़ समेत कई इलाकों से करीब 5 लाख लोग शामिल होंगे।
भाया के सामाजिक ट्रस्ट श्री महावीर गोशाला कल्याण संस्थान की ओर बारां पिछले 21 साल से लगातार सर्वधर्म नि:शुल्क विवाह हो रहा है। अब तक संस्था 10 हजार से ज्यादा जोड़ों का नि:शुल्क विवाह करवा चुकी है। पिछले वर्ष 1111 जोड़ों का विवाह करवाया था। इस बार यह संख्या 2222 हो गई है। विवाह और निकाह के लिए सभी जोड़ों का पंजीयन हो गया है। आयोजन समिति की ओर से वर-वधु को कपड़े, जूते, घरेलू इलेक्ट्रोनिक्स सामान, पलंग, बर्तन समेत कई चीजें उपहार में दी जाएंगी।