scriptजमाने से लड़कर की शादी लेकिन मोहब्बत रास नहीं आई तो उठा लिया ये कदम.. | 25 year old guy suicide attempt in kota | Patrika News

जमाने से लड़कर की शादी लेकिन मोहब्बत रास नहीं आई तो उठा लिया ये कदम..

locationकोटाPublished: Apr 09, 2019 08:01:55 pm

Submitted by:

Rajesh Tripathi

कुछ माह पहले की थी लव मैरिज

kota news

जमाने से लड़कर की शादी लेकिन मोहब्बत रास नहीं आई तो उठा लिया ये कदम..

कोटा. भीमगजमंडी थाना क्षेत्र के रंग तालाब निवासी युवक ने मंगलवार सुबह फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। जिसका उपचार एमबीएस अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है।
पुलिस ने बताया कि रंग तालाब रेलवे कॉलोनी निवासी चेतन (25) ने सुबह घर पर ही फं दा लगा कर जान देने का प्रयास किया। परिजनों को समय पर पता लगने से उन्होंने युवक को फं दे से नीचे उतार कर उसे कोटा के एमबीएस अस्पताल में लेकर पहुंचे। उसे गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया।
Election 2019 : यहां करोड़पति बनाम करोड़पति, जाने
दोनों उम्मीदवारों की संपत्ति का ब्यौरा

3 माह पूर्व दोनों ने की थी कोर्ट मैरिज –
पीडि़त युवक की मां गीता बाई ने बताया कि करीब 3 माह पूर्व उनके बेटे चेतन ने लाखेरी निवासी मनीषा (22) से कोर्ट मैरिज की थी। वह चेतन स्टूडियो में फोटोग्राफी का काम करता है। पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता रहता था। विवाद के कारण वह दो तीन बार चेतन उसकी पत्नी मनीषा को उसके पीहर छोड़ कर आ गया था, लेकिन मनीषा दोबारा वहां से लौटकर उनके बेटे के पास आ गई। उनकी बहु अपनी मां से आए दिन फोन पर उसके बेटे की शिकायत करती रहती थी। जिससे तंग आकर उनके बेटे ने फंदा लगा कर आत्महत्या का प्रयास किया।
मां के घर छोड़ा तो किया प्रयास
पीडि़त की पत्नी मनीषा ने बताया कि घटना से पहले उनकी मां गीता बाई घर छोड़कर उनके देवर के यहां पर चली गई थी। जिससे नाराज होकर चेतन ने फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। जिसे उसने रोकने की बहुत कोशिश की, लेकिन उसे रोक नहीं पाई।
सप्ताह भर पहले दम्पती ने दी थी जान
गुमानपुरा थाना क्षेत्र के कोटड़ी में पंजाब निवासी खुशराज सिंह व लाखेरी निवासी ज्योति ने लव मैरिज करने के बाद घर से भाग कर शादी की। जिसके बाद दोनों ने कोटा जिले के कोटड़ी क्षेत्र में रहने लगे और लव मैरिज के बाद पारिवारिक कलह के चलते अज्ञात विषाक्त खाकर जान दे दी थी। जिसके बाद मंगलवार को एक ओर प्रेमी जोड़े में से प्रेमी ने लव मैरिज के बाद पारिवारिक कलह के चलते फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो