scriptMunicipal general election 2020: कोटा उत्तर निगम में 35 प्रतिशत ने नहीं किया मतदान | 35 percent did not vote in Kota North Corporation | Patrika News

Municipal general election 2020: कोटा उत्तर निगम में 35 प्रतिशत ने नहीं किया मतदान

locationकोटाPublished: Oct 30, 2020 10:00:24 am

Submitted by:

Jaggo Singh Dhaker

कोटा उत्तर नगर निगम में सबसे ज्यादा 83.46 प्रतिशत मतदान वार्ड-19 में हुआ। वहीं वार्ड-8 में सबसे कम 48.13 प्रतिशत मतदान हुआ।

muncipal.jpg

कोटा उत्तर नगर निगम में सबसे ज्यादा 83.46 प्रतिशत मतदान वार्ड-19 में हुआ।

कोटा. नगर निगम आम चुनाव के प्रथम चरण में गुरुवार को कोटा उत्तर नगर निगम क्षेत्र के 70 वार्डों में 65.12 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह करीब 35 प्रतिशत मतदाता वोट डालने के लिए घरों से नहीं निकले। कोटा उत्तर नगर निगम में सबसे ज्यादा 83.46 प्रतिशत मतदान वार्ड-19 में हुआ। वहीं वार्ड-8 में सबसे कम 48.13 प्रतिशत मतदान हुआ।
जिला निर्वाचन अधिकारी उज्ज्वल राठौड़ ने बताया कि प्रथम चरण में कोटा उत्तर नगर निगम क्षेत्र के 70 वार्डों में मतदाताओं ने कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए उत्साह के साथ मताधिकार का प्रयोग किया। पिछले नगर निगम चुनाव की तुलना में इस बार कम मतदान हुआ। उधर, कोटा दक्षिण नगर निगम में शुक्रवार शाम पांच बजे चुनावी शोर थम जाएगा। यहां 1 नवम्बर को मतदान होगा। दक्षिण निगम में कुल 80 वार्ड हैं। इस निगम में भी भाजपा के एक प्रत्याशी का नामांकन खारिज हो गया था। इस कारण भाजपा 79 वार्डों में ही चुनाव लड़ रही है। एक वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन दिया है। कांग्रेस सभी 80 वार्डों में चुनाव लड़ रही है।
कोटा उत्तर निगम में ऐसे चला मतदान का दौर

सुबह 10 बजे: 61 हजार 113 (18.36 प्रतिशत)

दोपहर 1 बजे: 1 लाख 29 हजार 505 (38.91 प्रतिशत)
अपराह्न 3 बजे: 1 लाख 72 हजार 696 (51.89 प्रतिशत)
शाम 5.30 बजे: 2 लाख 16 हजार 715 (65.12 प्रतिशत)

वार्ड मतदान का प्रतिशत

1. 64.54

2. 66.66
3. 56.82

4. 58.93
5. 63.74

6. 65.01
7. 58.78

8. 48.13
9. 62.71
10. 78.30
11. 65.37

12. 65.11
13. 64.32

14. 65.91
15. 61.77

16. 66.20
17. 67.29

18. 49.88
19. 83.46

20. 82.54
21. 67.63

22. 66.25
23. 68.02

24. 71.66
25. 75.52

26. 58.09
27. 48.33
28. 58.70
29. 73.49

30. 54.61
31. 64.48

32. 76.66
33. 65.74

34. 64.21
35. 65.45

36. 78.77
37 70.87

38 65.25
39 70.34

40 63.37
41 63.86

42 64.70
43 58.20

44 49.51
45 64.48
46 72.91
47 67.22

48 74.90
49 69.37

50 59.02
51 53.77

52 69.50
53 68.40

54 62.52
55 63.24

56 75.18
57 70.93

58 68.33
59 59.94

60 61.07
61 70.96

62 63.99
63 62.58
64 56.51
65 62.73

66 66.29
67 64.65

68 60.64
69 62.38

70 77.30

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो