7.25 लाख प्रतिमाह के हिसाब से बढ़ी दुष्यंत सिंह की सम्पत्ति लेकिन 15 साल में पहली बार हुआ ऐसा...
झालावाड़ में करोडपति बनाम लखपति के बीच होगा मुकाबला

झालावाड़-बारां संसदीय सीट से भाजपा उम्मीदवार दुष्यंतसिंह ने नामांकन भर दिया। दुष्यंत द्वरा हलफनामें में घोषित सम्पत्ति के ब्यौरे के मुताबिक पिछले 5 वर्षो में उनकी सम्पत्ति नें 4.5 करोड़ रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है। 2014 में उन्होंने अपनी सम्पत्ति 7 करोड़ बताई थी जबकि 2019 में यब बढ़कर 11.52 करोड़ रुपए हो गई है। इस लिहाज से अगर बीते 5 बरस की बात करें तो मौजूदा सांसद की सम्पत्ति में 7.25 लाख रुपए प्रतिमाह के हिसाब से बढ़ोतरी हुई।
2014 में 3 गुना बढ़ गई थी सम्पत्ति
दुष्यंत सिंह झालावाड़ बारां संसदीय सीट से 2004 से सांसद है।2014 में दिए सम्पत्ति के ब्यौरे में उनकी सम्पत्ति में 3 गुना का इजाफा दर्ज किया गया था। दुष्यंत के पास 4.56 करोड़ अचल और 3.56 करोड़ की चल सम्पत्ति है।
हरिद्वार जिले में मकान
दुष्यंत के नाम उत्तराखंड जिले के श्यामपुर गांव में 23 हजार वर्गफीट की गैर कृषि भूमि है इसको दुष्यंत ने 2013 ममें 75 लाख रुपए में खरीदा था। अविभाजित ङ्क्षहदु परिवार से प्राप्त होने वाली सम्पत्ति में धौलपुर सिटी पैलेस भी शामिल है। इसमें 61 हजार 446 वर्ग फीट में निर्माण हो रहा है।
पहली बार मां वसुंधरा रही नदारद
पहली बार ऐसा हुआ जब दुष्यंत सिंह के नामांकन के वक्त मां वसुंधरा राजे मौजूद नहीं रही हो। इससे पहले वे हमेशा दुष्यंत के साथ मौजूद रही हैं।
सांसद की पत्नी निहारिका राजे सहित तीन अन्य लोगों ने डमी नामांकन भी भरे। नामांकन के दौरान पूर्व कृषि मंत्री प्रभूलाल सैनी समेत विधायक, और अन्य नेता भी मौजूद रहे।
करोड़पति बनाम लखपति के बीच मुकाबला
झालावाड़ सीट से दुष्यंत के सामने कांग्रेस ने प्रमोद शर्मा को मैदान में उतारा है। शर्मा ने अपनी सम्पत्ति कुल 95 लाख घोषित की है। चल 6.51 लाख वहीं अचल 70 लाख है। नामांकन के बाद प्रमोद शर्मा ने कहा कि जिले से कांग्रेस की विजयश्री के साथ ही भाजपा की तानाशाही का अंत होगा। बेरोजगार, किसानों, महिलाओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता में है। इसके बाद प्रमोद शर्मा सीधे क्षेत्र में प्रचार करने पहुंच गए।
अब पाइए अपने शहर ( Kota News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज