script742 में से 608 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे | 608 corona patients out of 742 returned home recovering | Patrika News

742 में से 608 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे

locationकोटाPublished: Jul 06, 2020 10:41:01 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

कोटा. कोटा जिले में अब तक 742 में से 608 कोरोना पॉजिटिव स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके है। शहर में संक्रमित मरीजों के साथ रिकवरी रेट भी अच्छी बढ़ती जा रही है। इनमें चिकित्सक व स्टाफ की मेहनत रंग ला रही है। जबकि अस्पताल में भर्ती 104 एक्टिव मरीज है।
 
 

742 में से 608 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे

742 में से 608 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे

कोटा. कोटा जिले में अब तक 742 में से 608 कोरोना पॉजिटिव स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके है। शहर में संक्रमित मरीजों के साथ रिकवरी रेट भी अच्छी बढ़ती जा रही है। इनमें चिकित्सक व स्टाफ की मेहनत रंग ला रही है। जबकि अस्पताल में भर्ती 104 एक्टिव मरीज है। सोमवार को 24 मरीज और डिस्चार्ज हुए है। इनमें आरपीएफ, सीसवाली व रामगंजमंडी थाने में आए तीन अभियुक्त भी शामिल है। इससे पहले रविवार को 16 मरीज स्वस्थ होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया था।
अस्पताल अधीक्षक डॉ. सीएस सुशील ने बताया कि पिछले दिनों आरपीएफ थाने, बारां जिले के सीसवाली व रामगंजमंडी थाने से आए अभियुक्त कोरोना पॉजिटिव निकले थे। इनमें रामगंजमंडी थाने से आए अभियुक्त की जमानत होने पर सीधे डिस्चार्ज किया। इसके अलावा कोटा व बूंदी के अन्य मरीज भी पॉजिटिव आए थे। 24 जनों के इलाज के बाद स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया।
——
6 नए कोरोना पॉजिटिव मिले-अब संख्या 742 पर पहुंची
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. विजय सरदाना ने बताया कि सुबह जारी रिपोर्ट में काला तालाब निवासी 28 वर्षीय युवक, केशवपुरा निवासी 29 वर्षीय युवक, बल्लभनगर निवासी 69 वर्षीय पुरुष, महावीर नगर सैंकड निवासी 7 वर्षीय बालिका, आकाशवाणी निवासी 38 वर्षीय युवक व बजरंग नगर निवासी 36 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिले।

– ज्वैलरी दुकानदार भी पॉजिटिव
नम्रता आवास बजरंग नगर निवासी युवक की चौथ माता बाजार में सोने-चांदी की दुकान है। वहीं आकाशवाणी कॉलोनी निवासी युवक की भी ज्वैलरी की दुकान है। ये दोनों पॉजिटिव मिले।
———
– सुपरवाइजर व कम्प्यूटर ऑपरेटर चपेट में
काला तालाब निवासी युवक झालावाड़ रोड गोबरिया बावड़ी सर्किल पर एक कम्पनी में सुपरवाइजर है। वहीं, केशवपुरा निवासी युवक न्यू मेडिकल कॉलेज में कम्प्यूटर ऑपरेटर है, जो लगातार अपनी डयूटी कर रहा था। उसकी पत्नी ससुराल सुल्तानपुर गई है। उसे चार-पांच दिन से बुखार है। उसकी बड़ी बहन के बच्चे भी उसके साथ ही रहते है। उन्हें भी बुखार है। युवक के सम्पर्क में 20 से 22 लोग आए है।
————-
– माता-पिता के बाद बेटी पॉजिटिव
महावीर नगर सैंकड में पिछले सप्ताह एक दम्पति दिल्ली से लौटे थे। वे कोरोना पॉजिटिव मिले थे। उनका नए अस्पताल में इलाज चल रहा है। अब उनकी 7 वर्षीय बेटी भी कोरोना पॉजिटिव मिली है। वहीं बल्लभनगर निवासी 69 वर्षीय पुरुष मारबल व्यवसायीय है। उनका शोपिंग सेंटर में ऑफिस है। रविवार को उनके पड़ोसी पॉजिटिव मिले थे। चिकित्सा टीम ने वहां कैम्प किया था। उनके परिवार के सदस्यों ने सेम्पल दिया था। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो