4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना को लेकर कोटा में आई एक खुशखबरी और एक परेशानी वाली खबर

कोरोना को लेकर कोटा में आई एक खुशखबरी और एक परेशानी वाली खबरआबूधाबी से लौटे संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट नेगेटिव, जोन की 24 ट्रेनें और रद्द
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Deepak Sharma

•

Updated: 18 Mar 2020, 9:12 PM IST

कोरोना को लेकर कोटा में आई एक खुशखबरी और एक परेशानी वाली खबर

आबूधाबी से लौटे संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट नेगेटिव, जोन की 24 ट्रेनें और रद्द

कोटा. कोरोना कहर के बीच जिला प्रशासन व चिकित्सा विभाग के लिए राहत की खबर आई है। आबूधाबी से लौटे संदिग्ध मरीज की बुधवार को रिपोर्ट नेगेटिव आई। सीएमएचओ डॉ. बीएस तंवर ने बताया कि स्टेशन क्षेत्र निवासी युवक आबूधाबी से लौटकर आया था। उसको खांसी-जुकाम के लक्षण पर एमबीएस अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया था। उसकी स्क्रीनिंग के बाद सेम्पल मंगलवार को लिए थे। उन्हें जयपुर लैब में भेजा था। वहां से बुधवार को रिपोर्ट नेगेटिव आई। उन्होंने बताया कि विभाग ने अब तक 106 संदिग्ध मरीजों को निगरानी में रख रखा है। अब तक सभी 22 मरीजों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते पश्चिम मध्य रेलवे से गुजरने वाली 24 और ट्रेनों को बुधवार को रद्द कर दिया है। कोटा जंक्शन से चलने वाली गाड़ी संख्या 09809 कोटा-निजामुद्दीन स्पेशल 18 से 31 मार्च तक रद्द रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 09810 निजामुद्दीन-कोटा स्पेशल को 19 मार्च से 1 अप्रेल 2020 तक रद्द किया है। इसमें आरक्षण करा चुके यात्रियों को रिफंड दिया जाएगा। इसी तरह जोन के जबलपुर और भोपाल मंडल की 22 ट्रेनों को निरस्त किया है। इससे पहले कोटा मंडल से गुजरने वाली नई दिल्ली-मुम्बई दुरंतो एक्सप्रेस, मुंबई सेंट्रल जयपुर दूरंतो एक्सप्रेस और बांद्रा जामनगर दुरंतो एक्सप्रेस 21 मार्च से 31 मार्च तक रद्द किया जा चुका है।