कोटा. सरे राह लडकियों को छेड रहे बदमाशों को टोकना एक युवक को भारी पड गया। बदमाशों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया।
कोटा. सरे राह लडकियों को छेड रहे बदमाशों को टोकना एक युवक को भारी पड गया। बदमाशों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। महावीर नगर थाना थाना क्षेत्र के टीचर कॉलोनी इलाके में एक युवक पर नकाबपोश बदमाशों ने लाठियों से हमला कर घायल कर दिया।
केशवपुरा निवासी हितेश जांगिड़ (20) सुबह किसी काम से टीचर्स कॉलोनी गया था। इसी दौरान 3 बदमाश मुंह पर रूमाल बांधकर आए और लड़कियों से
छेड़छाड़ करने लगे। हितेश ने छेड़छाड़ पर टोका तो बदमाशों ने उस पर लाठियों से हमला कर घायल कर दिया। जानकारी लगने पर परिजन उसे लेकर एमबीएस अस्पताल पहुंचे, जहां उसे भर्ती कर लिया गया।
हितेश ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि छेड़छाड़ से रोकने पर बदमाश बोले कि तू ज्यादा लड़कियों को बचाने वाला हो रहा है और इसके बाद लाठियों से हमला कर दिया। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।