scriptमहिला ने बेटे को चारा बनाकर पूर्व पति का घर हड़पा, पुलिस ने दिल्ली से दबोचा | Absconding woman accused arrested from new delhi in fraud cases | Patrika News

महिला ने बेटे को चारा बनाकर पूर्व पति का घर हड़पा, पुलिस ने दिल्ली से दबोचा

locationकोटाPublished: Oct 10, 2021 09:38:48 pm

Submitted by:

Deepak Sharma

कोटा. जवाहर नगर थाना पुलिस ने कोटा शहर के तीन थानों में धोखाधड़ी के मामलों में दो साल से फरार इनामी आरोपी महिला को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।

महिला ने बेटे को चारा बनाकर पूर्व पति का घर हड़पा, पुलिस ने दिल्ली से दबोचा

महिला ने बेटे को चारा बनाकर पूर्व पति का घर हड़पा, पुलिस ने दिल्ली से दबोचा

कोटा. जवाहर नगर थाना पुलिस ने कोटा शहर के तीन थानों में धोखाधड़ी के मामलों में दो साल से फरार इनामी आरोपी महिला को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी रामकिशन ने बताया कि फरियादी जवाहर नगर निवासी मुकेश अरोड़ा ने 17 जनवरी 19 को दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी 1999 में मीनाक्षी जैन उर्फ मीना अरोड़ा के साथ हुई थी। वैवाहिक संबंधों में मतभेद हो जाने से उसका तलाक भी हो गया। इसके बाद मीनाक्षी बेटे पीयूष उर्फ अक्षत को लेकर चली गई और दिल्ली में किसी अन्य व्यक्ति से शादी कर ली। वर्ष 2017 में मीनाक्षी कोटा आई और बेटे पीयूष को पढ़ाई के बहाने उसके पास छोड़ कर चली गई और बेटे से मिलने जुलने कोटा आने लगी। वह किसी कार्यवश बाहर गया तो पीछे से मीनाक्षी घर पर आकर रहने लगी। वह उसे घर से जाने को कहने लगा तो वह लड़ाई झगड़ा करने लगी और कागज दिखाते हुए मुझसे कहा कि तू तो यह मकान मुझे बेच चुका है। फरियादी ने बताया कि मीनाक्षी ने धोखाधड़ीपूर्वक फर्जी फर्जी दस्तावेज से इकरारनामा, मुख्तारनामा व वसीयतनामा तैयार करवाया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान में पाया कि महिला ने फर्जी दस्तावेज से मकान अपने नाम करवाया है। पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद महिला फरार हो गई। पुलिस ने 25 सितम्बर 21 को आरोपी महिला के विरुद्ध 2 हजार रुपए इनाम की घोषणा की थी। आरोपी महिला की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी अनुसंधान व मुखबिर की सूचना पर आरोपी मीनाक्षी जैन उर्फ मीनू अरोड़ा (41) को अशोक नगर नन्द नगरी उत्तर पूर्वी दिल्ली थाना ज्योति नगर को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला के विरुद्ध किशोरपुरा, गुमानपुरा व जवाहरनगर थाने में भी धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो