scriptकोटा थर्मल कॉल प्लांट में हादसा, कर्मचारी का पैर कटा | Accident in Kota thermal call plant, employee's leg amputated | Patrika News

कोटा थर्मल कॉल प्लांट में हादसा, कर्मचारी का पैर कटा

locationकोटाPublished: Jul 19, 2020 10:18:32 pm

Submitted by:

Dhirendra

कन्वेयर बेल्ट की चपेट में आया, गंभीर हालत में चल रहा उपचार

कोटा थर्मल

कोटा थर्मल कॉल प्लांट में हादसा

कोटा. कोटा थर्मल में रविवार तड़के कन्वेयर बेल्ट की चपेट में आने से एक कर्मचारी का पैर कट गया। उसका गंभीर हालत में चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।

Read more : कोटा के चम्बल गार्डन को संभालेंगे नगर निगम कर्मचारी, रात 8.30 बजे तक खुला रहेगा….
थर्मल में कर्मचारी प्यारेलाल रविवार तड़के कॉल प्लांट की कन्वेयर बेल्ट को ज्वॉइंट कर रहा था। तभी वह इसकी चपेट में आ गया। दुर्घटना में श्रमिक का एक पैर शरीर से अलग हो गया। हैरानी की बात यह रही कि मरम्मत कार्य के दौरान कोई भी जिम्मेदार अधिकारी कॉल प्लांट में मौजूद नहीं था।
Read more : कोटा में ट्रक में मिला चालक का शव, चेहरे पर चोट और फूटी आंखें….

श्रमिकों ने बताया कि घायल श्रमिक टेक्नो केम फ र्म में कार्यरत था। कन्वेयर बेल्ट दिन में ही टूट गई थी, लेकिन अधिकारियों के दबाव के चलते रात में ही ठीक करना पड़ा। यहां पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था नहीं थी। पुरानी सिलिंग से ही कार्य किया जा रहा था। इसके टूटने से हादसे के दौरान श्रमिक का पैर फंसकर अलग हो गया। कोटा थर्मल मजदूर संघ ने थर्मल प्रशासन से घायल श्रमिक के इलाज की सम्पूर्ण व्यवस्था व उसके परिवार के भरण-पोषण की व्यवस्था करने की मांग की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो