8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पैडल बोट डूबी, सवार परिवार बाल-बाल बचा

छत्रविलास उद्यान स्थित कमल तलाई में पैडल बोट के संचालन में नगर विकास न्यास की गंभीर लापरवाही के चलते रविवार को एक परिवार बड़े हादसे का शिकार होते होते बाल बाल बचा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Haboo Lal Sharma

•

Updated: 28 Feb 2021, 10:22 PM IST

नगर विकास न्यास की ओर से संचालित है बैडल बोट

पैडल बोट डूबी, सवार परिवार बाल-बाल बचा

कोटा. छत्रविलास उद्यान स्थित कमल तलाई में पैडल बोट के संचालन में नगर विकास न्यास की गंभीर लापरवाही के चलते रविवार को एक परिवार बड़े हादसे का शिकार होते होते बाल बाल बचा।
प्रत्यक्षदर्शी विनीत विजय ने बताया कि वे परिवार सहित सीबी गार्डन घूमने गए थे। दोपहर 2.30 से 3 बजे करीब वे परिवार के साथ पैडल बोटिंग कर रहे थे। उनसे कुछ दूरी पर ही दूसरी बोट में पति-पत्नी व उनकी करीब 10 वर्षीय बालिका भी बोटिंग कर रहे थे। अचानक उनकी बोट में पानी भरने लग गया और बोट पानी में डूबने लगी। घबराकर परिवार जोर-जोर से चिलाने लगा तो संचालन ठेकेदार के लोग दूसरी बोट लेकर तुरंत उनके पास पहुंचे और डूबते पति-पत्नी व उनकी बच्ची को हाथ पकड़कर पानी में डूबने से बचाया। हम भी अपनी बोट उनके पास लेकर पहुंचे तो वे घबराए हुए थे। परिवार इतना घबरा गया था कि कुछ बोलने की स्थिति में नहीं था। घटना के बाद गार्डन में बिना घूमे ही मैं भी परिवार के साथ घर लौट गया। विजय ने कहा, न्यास अधिकारियों को समय समय पर फिटनेस व बैडल बोट का की हालत को देखना चाहिए।