scriptपिस्टल के साथ पकड़ा गया अभियुक्त निकला पॉजिटिव | Accused caught with pistol turned positive | Patrika News

पिस्टल के साथ पकड़ा गया अभियुक्त निकला पॉजिटिव

locationकोटाPublished: Aug 19, 2020 12:16:33 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

कोटा उद्योग नगर थाना पुलिस ने संजय नगर निवासी एक 27 वर्षीय युवक को सूर्य नगर अंधेरी पुलिया से सोमवार को गिरफ्तार किया था। उसके पास से एक पिस्टल व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया था। अभियुक्त की कोरोना जांच कराई गई। जिसमें वह पॉजिटिव पाया गया।
 
 

पिस्टल के साथ पकड़ा गया अभियुक्त निकला पॉजिटिव

पिस्टल के साथ पकड़ा गया अभियुक्त निकला पॉजिटिव

कोटा. उद्योग नगर थाना पुलिस ने संजय नगर निवासी एक 27 वर्षीय युवक को सूर्य नगर अंधेरी पुलिया से सोमवार को गिरफ्तार किया था। उसके पास से एक पिस्टल व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया था। अभियुक्त की कोरोना जांच कराई गई। जिसमें वह पॉजिटिव पाया गया। इससे थाने में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मी उसे न्यायालय में भी पेश करने लेकर गए थे। अब इन सभी को कोरोना का डर सताने लगा है।
कोटा जिले में कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा हुआ चार हजार पारकोटा. कोटा में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए चिकित्सा विभाग कितने ही दावे कर ले, लेकिन संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। पहले से अब हालात खराब हो चुके है। कई नए इलाके भी संक्रमण की चपेट में आ रहे है। मंगलवार को आई रिपोर्ट में एक ही दिन में 145 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए है।
बड़ोद में हुआ विस्फोट
कोटा जिले के बडोद कस्बे में पहली बार एक साथ 23 नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। इसमें 10 साल से लेकर 50 साल तक के लोग शामिल हैं। जिसमें अलग-अलग कई परिवार के लोग शामिल हैं। चिकित्सा विभाग की टीम ने वहां लोगों के सेंपल लिए है। साथ ही बोरखेड़ा में भी कई लोग कोरोना संक्रमित पाए गए है।
केबल संचालित करने वाला पॉजिटिव
महात्मा गांधी कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति केबल संचालन का कार्य करता है। इस क्षेत्र में सैकडों घरों में उनके कनेक्शन हैं। इनके कर्मचारी एवं वह स्वयं लोगों के घर केबल ठीक करने, पैसे लेने जाते है। ऐसे में उसके सम्पर्क में आने वाले कई लोगों को भय सताने लगा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो