scriptगांव के संग आया प्रशासन, मिले पट्टे, मिली खुशी | Administration came with the village, got lease, got happiness | Patrika News

गांव के संग आया प्रशासन, मिले पट्टे, मिली खुशी

locationकोटाPublished: Oct 27, 2021 07:15:42 pm

Submitted by:

Jaggo Singh Dhaker

प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत लोगों को उपचार की सुविधा भी दी जा रही है। इसके साथ ही पानी की गुणत्ता के नमूने लिए जा रहे हैं। मवेशियों के लिए उपचार सुविधा मिल रही है। एक ही जगह पर कई तरह के लंबित कार्य होने से लोगों को राहत मिल रही है।

digod.jpg
कोटा. दीगोद उपखंड की सीमलिया ग्राम पंचायत में प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत बुधवार को शिविर लगाया। इसमें कई परिवारों को सालों से चल रहे प्रकरणों का निस्तारण होने से खुशी मिली। अतिरिक्त संभागीय आयुक्त नरेश मालव ने भी शिविर का निरीक्षण किया। शिविर में 108 निवासियों के आवासों के पट्टे दिए गए और 45 खातों में नाम दुरुस्त किए गए। इसके अलावा नामांतरण के 91 प्रकरण दर्ज किए गए। एक सरकारी विभाग को भूमि आवंटन किया गया। शिविर में 27 दुग्ध उत्पादकों को डेयरी से जोड़ा गया। आपसी सहमति से बंटवारे के 10 प्रकरणों को निस्तारण किया गया। रास्ते के पांच प्रकरण सुझाए गए। अतिक्रमण से जुड़े चार प्रकरणों का निस्तारण भी शिविर के दौरान किया गया। सात वृद्धजनों को पेंशन जारी की गई। शिविर में पानी गुणवत्ता के सात नमूनों की जांच की गई। शिविर में 53 जनों को सहकारी बैंक की योजना से लाभान्वित किया गया। चार वरिष्ठ नागरिकों को रोडवेज के पास जारी किए गए। छह प्रकरणों में सीमांकन किया गया। इसके अलावा कई सरकारी योजनाओं से भी लोगों को लाभान्वित किया गया। तीन दिव्यांगों को ट्राई साकिल दी गई और एक दिव्यांग को पेंशन स्वीकृत की गई। शिविर में 77 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई और 107 पशुओं का उपचार किया गया। दो जन्म मृत्यु और एक विवाह प्रमाण पत्र जारी किया गया। विभिन्न प्रकार 33 प्रमाण पत्र जारी किए गए। शिविर में दीगोद की उप जिला कलक्टर पुष्पा हरवानी, तहसीलदार भरत कुमार यादव, विकास अधिकारी विश्रमा मीणा और सरपंच जितेन्द्र मेघवाल भी उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो