scriptपरिवार कोरोना पॉजिटिव, कोटा दक्षिण विधायक होम क्वारेंटाइन | after Family members positive, MLA kota south is home quarantine | Patrika News

परिवार कोरोना पॉजिटिव, कोटा दक्षिण विधायक होम क्वारेंटाइन

locationकोटाPublished: Sep 18, 2020 10:42:04 pm

Submitted by:

Deepak Sharma

कोटा. शहर में कोरोना कहर बरपा रहा है। शुक्रवार को नए 144 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। कोटा दक्षिण विधायक के परिवार के पांच सदस्य कोरोना पॉजिटिव हो गए। इसके बाद विधायक व उनकी पत्नी होम क्वारेंटाइन हो गए।

परिवार कोरोना पॉजिटिव, कोटा दक्षिण विधायक  होम क्वारेंटाइन

परिवार कोरोना पॉजिटिव, कोटा दक्षिण विधायक होम क्वारेंटाइन

कोटा. शहर में कोरोना कहर बरपा रहा है। शुक्रवार को नए 144 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। कोटा दक्षिण विधायक के परिवार के पांच सदस्य कोरोना पॉजिटिव हो गए। इसके बाद विधायक व उनकी पत्नी होम क्वारेंटाइन हो गए। विधायक के खेड़ली फाटक निवासी बड़े भाई व उनकी पत्नी, छोटे भाई व उनकी पत्नी व बेटा कोरोना पॉजिटिव आए हैं। उनकी पॉजिटिव रिपोर्ट आते ही विधायक व उनकी पत्नी भी होम क्वारेंटाइन हो गए। विधायक ने बताया कि उनके दोनों भाई स्कू ल संचालन करते हैं। वे कुछ दिनों के लिए आमजन से नहीं मिल पाएंगे।
डॉक्टर व उनकी पत्नी भी पॉजिटिव
रंगबाड़ी निवासी एक डॉक्टर व उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव मिली है। गोपाल विहार प्रथम पुलिस लाइंस निवासी एक डॉक्टर भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। एमबीएस अस्पताल के हॉस्टल से भी रेजीडेंट पॉजिटिव मिला है।
जेके लोन अस्पताल में 6 प्रसूताएं पॉजिटिव
जेके लोन अस्पताल अधीक्षक डॉ. एससी दुलारा ने बताया कि अस्पताल से छह प्रसूताएं पॉजिटिव मिली है। शास्त्री नगर निवासी एक शिशु रोग विशेषज्ञ भी पॉजिटिव मिले हैं।
परिवार हुए संक्रमित
आरकेपुरम् में एक ही परिवार के 8, स्वामी विवेकानंद नगर में 7, श्रीनाथपुरम् में 3, गणेश तालाब में 3, महावीर नगर विस्तार योजना में 5 लोग संक्रमित मिले हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो