scriptकोटा के युवा ने किया मिनी एवरेस्ट फतह | air squadron shivshankar meena Reaches Top Of mini everest | Patrika News

कोटा के युवा ने किया मिनी एवरेस्ट फतह

locationकोटाPublished: Jul 14, 2018 12:21:25 am

Submitted by:

shailendra tiwari

सेवन राज एयर स्क्वाड्रन एनसीसी कोटा के कैडेट शिवशंकर मीणा ने 21 से 30 जून तक 6167 मीटर की चढ़ाई कर माउंट सेफी चोटी (मिनी एवरेस्ट) फतह की।

mini everest

कोटा के युवा ने किया मिनी एवरेस्ट फतह

कोटा. सेवन राज एयर स्क्वाड्रन एनसीसी कोटा के कैडेट शिवशंकर मीणा ने 21 से 30 जून तक 6167 मीटर की चढ़ाई कर माउंट सेफी चोटी (मिनी एवरेस्ट) फतह की। कैडेट शिव ने बताया कि 21 मई को सबसे पहले वे दिल्ली पहुंचे। यहां डीजी लैफ्टीनेंट जनरल पीपी मल्होत्रा के हाथों फ्लेग ऑफ हुआ। पूरे भारत से 20 एनसीसी कैडेट थे। इसमें राजस्थान से वे खुद व एक साथी रितिक शर्मा साथ रहे, लेकिन रितिक बेस्ट कैम्प में मेडिकल समस्या के चलते चढ़ नहीं पाए।
जीआरपी ने गिरफ्तार किया फर्जी गैंगमैन

उन्होंने ही कर्नल धीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में चढ़ाई शुरू की। वे सबसे पहले गंगौत्री से पैदल चले। भोजवासा में रात्रि विश्राम किया। उसके बाद गौमुख पहुंचे। उसके बाद ग्लेशियर पार किया। दो दिन तक लौड फेरी की। उसके बाद क्रेवास (दरारों) से होकर निकले। एलवांच (बर्फ का तूफान की आवाज) भी सुनाई दी, लेकिन मुश्किल हालातों को पार कर पूरे दस दिन में ग्लेशियर पर माउंस सेफी (मिनी एवरेस्ट) फतह की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो