8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कैब लूटने वाले बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी को भी मारी टक्कर

कोटा में हैंगिंग ब्रिज घूमने के बहाने गुरुवार देर रात 11.30 बजे तीन युवकों ने कैब बुक की और हैंगिंग ब्रिज के पास ड्राइवर को धक्का देकर कैब लेकर फरार हो हए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Haboo Lal Sharma

•

Updated: 25 Dec 2020, 11:31 PM IST

कैब लूट के मामले में दो नाबालिगों को किया दस्तयाब, एक आरोपी फरार

कैब लूटने वाले बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी को भी मारी टक्कर

कोटा. हैंगिंग ब्रिज घूमने के बहाने गुरुवार देर रात 11.30 बजे तीन युवकों ने कैब बुक की और हैंगिंग ब्रिज के पास ड्राइवर को धक्का देकर कैब लेकर फरार हो हए। सूचना पर पुलिस ने कैब का पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी को भी टक्कर मारने की कोशिश की और तेज रफ्तार से गाड़ी को जयपुर हाइवे की तरफ भगा ले गए। पुलिस की सतर्कता से 50 किलोमीटर दूर बूंदी से आगे सथूर के पास पुलिस ने कैब को पकड़ लिया। कैब में सवार तीन युवकों में से एक युवक फरार हो गया, जबकि दो नाबालिगों को पुलिस ने दस्तयाब कर लिया। दोनों नाबालिग कोटा में कोचिंग कर रहे थे और यूपी के रहने वाले है।

Read More: कोटा मंडी 25 दिसम्बर : मंडी व किराना बाजार में भाव स्थिर रहे


कैब चालक अजय आहूजा नगर निवासी सूरज दाधीच ने बताया कि तीन लड़कों ने तलवण्डी चौराहा के निकट गाड़ी रुकवाई और हैंगिंग ब्रिज पर फोटोग्राफी करने व उसके बाद स्टेशन पर छोडऩे के लिए कैब बुक करवाई। वह उन्हें लेकर हैंगिंग ब्रिज पर पहुंचा तो टोल नाका पार करने के बाद तीनों लड़कों ने फोटो खींचने के लिए गाड़ी रुकवाई और नीचे उतरकर फोटो खिंचने लगे। मैं भी गाड़ी से उतरकर टायलेट करने चला गया। इसी दौरान लड़कों में धक्का देकर मुझे नीचे गिरा दिया और गाड़ी लेकर भाग गए। मैंने इसकी सूचना कन्ट्रोल रूम पर दी तो पुलिस सतर्क हुई।

ये लड़के हैंगिंग ब्रिज पार करते हुए जयपुर रोड की तरफ चले गए। पुलिस ने बताया कि कुन्हाड़ी थाना पुलिस भी इन लड़कों को रोकने के लिए वहां पहुंची थी तो तीनों लड़कों ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारने की कोशिश की और हल्की सी टक्कर भी लगी। लड़के तेज रफ्तार से गाड़ी को दौड़ाकर ले गए। पुलिस ने पीछा करते हुए बूंदी जिले में हिण्डोली के पास सथूर में गाड़ी को पकड़ लिया। पुलिस उपाधीक्षक कल्पना सोलंकी ने बताया कि दो लड़कों को दस्तयाब कर लिया है, तीसरा लड़का फरार हो गया। पुलिस ने खुलासा नहीं किया है कि आरोपियों ने कैब लूट क्यों की।