कोटा

295 साल बाद आ रहा अदभुत संयोग,चार ग्रह मिलकर मचा सकते है धमाल,शुभ नहीं है चार पांच ग्रहों का मिलना

295 साल बाद पर बने अद्बुत सयोंग में धनु राशि पर देवगुरु बृहस्पति विराजमान

कोटाNov 16, 2019 / 05:19 pm

Suraksha Rajora

295 साल बाद आ रहा अदभुत संयोग,चार ग्रह मिलकर मचा सकते है धमाल,शुभ नहीं है चार पांच ग्रहों का मिलना

कोटा . 295 साल बाद पर बने अद्बुत सयोंग में धनु राशि पर देवगुरु बृहस्पति विराजमान है इस राशि अग्नि तत्त्व की प्रधानता मानी जाती है। ज्योतिषाचार्य अमित जैन ने बताया की 25 नबम्बर को धनु राशि में चार ग्रहों का मिलन होने वाले हैं। दो या दो से अधिक ग्रहों का एक ही राशि में मिलना अच्छा नहीं माना जाता है और इससे कुछ विपरीत परिणाम देखें जाते हैं।
29 को चंद्र के गोचर से धनु राशि में पंचग्रहीय योग भी बन रहा है जो की अच्छे परिणाम नहीं देता है। वहीं 25दिसंबर को धनु में में छह ग्रहों का योग होगा इसमें बृहस्पति, शनि, बुध, चंद्र, शुक्र, और केतु भाग लेंगे। 26 को सूर्यग्रहण भी पड़ेगा।इसके बाद 28को चंद्र के अगले गोचर साथ ही पचग्रहीय योगों का सयोंग 12 जनवरी2020 तक बना रहेगा।इस के बाद 24जनवरी2020 को शनि के मकर राशि में गोचर के साथ चार ग्रह की संयोजना बनेगी जो जनवरी 2020 के अंत में समाप्त होगी।
शुभ नही है चार-पाँच ग्रहों का सयोंग

सालों पहले भी बना था इस तरह का ग्रहों का चक्र, तब भी परिणाम
अच्छे नही थे ।ये बात विदित रहे की ग्रहों की ऐसा सयोंग हमने पहले भी शुभ नही देखा। 16दिसंबर 1971,भारत-पाकिस्तान युद्ध का अंतिम दिन था जिसमे चतुर ग्रहीय संयोजना बनी थी। 17-07-1999, को भी भारत- पाकिस्तान के मध्य कारगिल युद्ध के समय भी यह स्थिति बनी थी। वैसे ही 26-12-2004, वाले दिन भारत की कुंडली में वृश्चिक राशि में तीन ग्रहों की सयोंग बना था।

इस बार ये मिल रहे हैं संकेत
ये बात विदित रहे की ऊपर लिखी हुई तिथियों में कुछ विपरीत घटनाएं देखी गयी थी जिसमें तीन या उससे अधिक ग्रहों की सयोंग का मामूली प्रतीत नहीं होती। इस बार धनु राशि में ये संयोजना बनने से अशांत वातावरण और युद्ध या युद्ध जैसी स्थिति अंकित कर रही है। ये बात विदित रहे की धनु राशि में अग्नि तत्त्व की प्रधानता है।इस समय ये सयोंग जनवरी 2020 तक जन धन की हानि,प्राकृतिक कोपों, भूकम्प, जैसी घटनाओं को दे सकता है।

Home / Kota / 295 साल बाद आ रहा अदभुत संयोग,चार ग्रह मिलकर मचा सकते है धमाल,शुभ नहीं है चार पांच ग्रहों का मिलना

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.