script

उत्तर दिशा में लगाए तुलसी तो मिलेगी समृद्धि, बरसेगा धन.. वास्तु अनुसार घर पेड़-पौधे लगाने से कई फायदे

locationकोटाPublished: Dec 07, 2019 04:57:08 pm

Submitted by:

Suraksha Rajora

गलत जगह रखा हुआ पौधा कई बार आपके लिए अच्छा नहीं होता और वो आपके लिए आसान काम को भी मुश्किल कर सकता है।

उत्तर दिशा में लगाए तुलसी तो मिलेगी समृद्धि, बरसेगा धन.. वास्तु अनुसार घर पेड़-पौधे लगाने से कई फायदे

उत्तर दिशा में लगाए तुलसी तो मिलेगी समृद्धि, बरसेगा धन.. वास्तु अनुसार घर पेड़-पौधे लगाने से कई फायदे

कोटा . वास्तु शास्त्र के माध्यम हम अपने आस-पास की बुरी शक्तियों को दूर कर सकते हैं। वास्तु में बताए गए उपाय हमारे जीवन में ऊर्जा का संचार भरते हैं। दरअसल, वास्तु शास्त्र में दिशाओं का अध्ययन कर यह बताया गया है कि घर, भवन, मंदिर आदि कैसा होना चाहिए। यहाँ तक कि वास्तु विज्ञान यह बताता है कि घर में चीज़ें कहां और किस दिशा में होनी चाहिए।
हम अपने घर में फूल-पौधे लगाते हैं। लेकिन अगर ये पौधे वास्तु के अनुसार सही जगह और दिशा में न लगे हों तो फिर वास्तु दोष पैदा हो जाता है। घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास हो जाता है। इसलिए जरूरी है कि हमें अपने घर पर फूल-पौधे वास्तु के अनुसार ही लगाने चाहिए।
वास्तु के अनुसार घर में लगाएं पेड़-पौधे
वास्तु में उत्तर दिशा को बुध ग्रह की दिशा माना गया है। यह दिशा खुली और हवादार होनी चाहिए। इस दिशा में हरियाली का प्रबंध किया जाना चाहिए। उत्तर दिशा कुबेर का भी स्थान है। घर की उत्तर दिशा में आप तुलसी, केले का पेड़, गेंदा आदि लगा सकते हैं। ऐसा करने से आपके घर वालों को चर्म रोग नहीं होगा।
वास्तु के अनुसार पूर्व की दिशा सूर्य ग्रह की होती है। इस दिशा में हरी घास बिछाई जा सकती है। ऐसा करने से आपके घर वालों को सूर्य देव की कृपा से समाज में आत्म-सम्मान, यश और आरोग्य जीवन प्राप्त होगा। वास्तु के अनुसार दक्षिण दिशा मंगल की होती है। इस दिशा में लाल पुष्प के पौधे लगाने शुभ होते हैं।
इससे घर में किसी तरह की बाधाएं नहीं आती है। इसके अलावा रक्त संबंधी बीमारियों से भी छुटकारा प्राप्त होता है। घर की पश्चिम दिशा चंद्रमा की दिशा मानी जाती है। इस दिशा में चमेली, बेला, एलोवेरा, कड़ी पत्ता आदि के पौधे लगाने से घर का वातावरण शुद्ध रहता है। इसके साथ ही घरवालों को किसी तरह का मानसिक विकार नहीं होता है।
एक्वेरियम
एक्वेरियम के कारण सेहत पर अशुभ प्रभाव पड़ता है और दाम्पत्य संबंधो में तनाव भी बढ़ने लगता है। एक्वेरियम प्रमुख प्रवेश द्वार की के बाईं तरफ रखा हुआ होना चाहिए। आप एक्वेरियम को घर में कहीं भी और रख सकते हैं।
फ्लॉवर पाॅट से बढ़ती है दूरियां
फ्लॉवर पाॅट से पति-पत्नी में दूरियां बढ़ती हैं। गलत जगह रखा हुआ पौधा कई बार आपके लिए अच्छा नहीं होता और वो आपके लिए आसान काम को भी मुश्किल कर सकता है। बेडरूम में किसी भी तरह का पौधा ना लगाएं, इससे वैवाहिक जीवन पर बुरा असर पड़ सकता है। घर की बालकनी में फूल लगाना सबसे अधिक शुभ माना जाता है।

ट्रेंडिंग वीडियो