scriptग्रहो में उलट फेर से इन राशियों का भाग्योदय ! अविवाहितो को मिल सकेगी मनचाही दुल्हन, व्यापारियों को होगा लाभ.. | Astrology rahu ketu ka rashiparivartan shani | Patrika News

ग्रहो में उलट फेर से इन राशियों का भाग्योदय ! अविवाहितो को मिल सकेगी मनचाही दुल्हन, व्यापारियों को होगा लाभ..

locationकोटाPublished: Mar 29, 2019 08:19:50 pm

Submitted by:

Suraksha Rajora

इन राशियों पर पड़ेंगा यह प्रभाव … 26दिन तक रहेंगे गुरु,शनि,केतु धनु राशि पर

Astrology rahu ketu ka rashiparivartan shani

ग्रहो में उलट फेर से इन राशियों का भाग्योदय ! अविवाहितो को मिल सकेगी मनचाही दुल्हन, व्यापारियों को होगा लाभ..

कोटा. आज से 26 दिन सभी के लिये भाग्य में बहुत कुछ बदलाव नजर आएगा ।अविवाहितो के विवाह योग बनेंगे,व्यापरियों को लाभ एवं 26 दिन साधना और आद्यात्मिक सफलता का शुभ समय रहेगा । मेष, मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक ,कुंभ, मीन, राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा।सभी रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।
यह भी पढ़ें

Election 2019: राजयोग में करेंगे नामांकन दाखिल तो मिल सकती है सत्ता की चाबी ! जानिए कब बन रहा है राजयोग

ज्योतिषाचार्य अमित जैन ने बताया की 11 अक्टूबर से गुरु का गोचर वृश्चिक राशि में चल रहा है जो 29 मार्च को धनु राशि में प्रवेश करेंगे ओर 11अप्रैल को गुरु वक्री हो जाएंगे तथा 23 अप्रैल को वक्री होकर गुरु वृश्चिक में दोबारा प्रवेश होगा इसी राशि में वे 5 नवम्बर 2019 तक भ्रमण करते रहेंगे।
वहीं 149 साल बाद धनु राशि पर 7 मॉर्च से शनि व केतु एक साथ युति का योग भी बन। हुआ है जो अभ 26दिन तक तीन ग्रहों का सयोंग रहेगा। इस समय विवाद, आरोप प्रत्यारो, हिंसा , प्रकतिक आपदा बन सकती है। देश की राजनीति पर भी असर पड़ेगा। कई बड़े राजनीतिक दलों में बिखराव व दल-बदल की स्थिति देखने को मिलेगी, शासन में पदासीन वर्ग को लाभ मिलेगा। देश में कई घटनाएं घटित होगी जिससे बहुत कुछ परिवर्तन होना सम्भव है। ऐसे में अग्निकांड, अग्निवात, आतंकी गतिविधियों, समुद्री चक्रवात, आंधी-तूफान, वायुवेग, चोरी, अपहरण, हिंसा बढ़ सकती है।
इन राशियों पर पड़ेंगा यह प्रभाव :-

मेष : तरक्की, स्वास्थ्य, आर्थिक लाभ, ।
वृषभ :रुके हुए काम शुरू होंगे, संपत्ति खरीदेंगे।
मिथुन : रोग उत्पन्न करेगा, धन आगमन होगा।
कर्क : उत्तम स्वास्थ्य, भाग्योन्नति होगी।
सिंह : स्थान परिवर्तन, विदेश यात्रा का योग बनेगा
कन्या : निर्णय क्षमता मजबूत, विवाह योग ,रूका पैसा मिलेगा।
तुला : आकर्षण में वृद्धि, अचानक धन ओर निवेश से लाभ।
वृश्चिक : ,धनसम्पति ,राजयोग, भूमी खरीदेंगे,
धनु : आध्यात्मिक कार्यों में रुचि, धनागम होगा।
मकर : वाहन सुख , यात्राएं होंगी, संपत्ति में वृद्धि, वैवाहिक रूकावटें दूर होंगी।
कुंभ : धन आने का मार्ग खुलेगा, संपत्ति बढ़ेगी, आभूषण खरीदेंगे।
मीन : संकटों से मुक्ति, सेहत में सुधार,विदेश यात्रा योग।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो