scriptप्रदेश के इस जिले में पारा 46 पर, टंकियों का पानी उबला | Baran mercury at 46, Hot weather in Rajasthan | Patrika News

प्रदेश के इस जिले में पारा 46 पर, टंकियों का पानी उबला

locationकोटाPublished: May 22, 2020 09:34:20 pm

Submitted by:

shailendra tiwari

कोटा में भीषण गर्मी, पारा 45 से पार

प्रदेश के इस जिले में पारा 46 पर, टंकियों का पानी उबला

प्रदेश के इस जिले में पारा 46 पर, टंकियों का पानी उबला

कोटा. शहर में भीषण गर्मी पड़ रही है। लू चलने से दिन के साथ रातें भी तपने लगी हैं। हालात यह है कि कू लर व पंखे भी गर्मी के चलते फेल हो गए हैं। भीषण गर्मी के चलते सुबह-शाम ही लोग घरों से निकल पा रहे हैं।
गर्मी का असर सुबह 8 बजे से शुरू हो जाता है। दिन में घरों की छतों पर रखी टंकियों का पानी भी उबलने लगा है। गर्मी के चलते लोग पसीने से तरबरत हो रहे हैं। सूर्य के प्रचंड रूप के कारण धरती तवे सी तपने लगी है।

मौसम विभाग के अनुसार हाड़ौती में 25 मई तक हीट-वेव यानी लू चलेगी। शुक्रवार को भी पारा एक डिग्री उछलकर 45.5 पर पहुंच गया है। अधिकतम तापमान 45.5 व न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
बारां में पारा 46 डिग्री पहुंचा
बारां. शहर समेत जिले में गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाने लगी है। शहर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे सुबह 10 बजे बाद से रात आठ बजे तक लू के थपेड़ों ने सामान्य जनजीवन को बेहाल कर दिया।
दोपहर में बाजारों में चहल-पहल काफी कम रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 26 मई तक गर्मी का यह दौर जारी रहेगा। 27 मई को जिले का तापमान 47 से 48 डिग्री रहने का अनुमान भी जताया गया है। इसके बाद से तापमान में गिरावट आएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो