जंगली जानवर के हमले से किसान घायल
भैंसरोडगढ़ वन्य जीव अभयारण्य क्षेत्र स्थित मोटूक गांव में जंगली जानवर के हमले से किसान घायल हो गया। उसे परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर गए, जहां पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

रावतभाटा. भैंसरोडगढ़ वन्य जीव अभयारण्य क्षेत्र स्थित मोटूक गांव में शनिवार को जंगली जानवर के हमले से किसान घायल हो गया। उसे परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर गए, जहां पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
क्षेत्रीय वन अधिकारी दिनेश नाथ ने बताया कि धन्ना भील (28) शनिवार सुबह आठ बजे खेत पर रखवाली कर रहा था। इस दौरान जंगली जानवर ने आकर हमला कर दिया।
घबराया धन्ना भील चिल्लाने लगा। धन्ना के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन दौड़कर आए। फिर उन्होंने जंगली जानवर को भगा दिया। हमले के दौरान जंगली जानवर ने धन्ना के उल्टे हाथ की दो अंगूलियों का कुछ हिस्सा चबा लिया। हमले के दौरान किसान के हाथ व पैर पर भी चोटें आई। मामले की जानकारी मिलते ही वन रक्षक विनोद यादव व विनोद जाटव मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयन किया गया। मामले की पीडि़त व परिजनों से जानकारी ली। क्षेत्रीय वन अधिकारी का कहना है कि हमले में घायल किसान को मुआवजा दिलाया जाएगा। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को पत्र भी लिख दिया है।
पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
मोटूका सहित आसपास के क्षेत्र में जंगली जानवर के हमले की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। करीब एक माह पहले जंगली जानवर ने घर जा रहे ग्रामीण पर हमला कर दिया था, जिससे वह घायल हो गया। उसे परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे कोटा रेफर कर दिया गया। उधर किसानों का कहना है कि खेतों पर काम करने वालों पर जंगली जानवर आए दिन हमला करते हैं। ऐसे मेें किसानों को रात्रि में खेत पर जाने पर भी डर लगता है।
अब पाइए अपने शहर ( Kota News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज