script8 रुपए मजदूरी पर माने हम्माल, समाप्त हुई हड़ताल, कल से होगा कारोबार | Bhamashah Mandi Workers Strike End | Patrika News
कोटा

8 रुपए मजदूरी पर माने हम्माल, समाप्त हुई हड़ताल, कल से होगा कारोबार

कोटा. मजदूरी दर निर्धारित करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हम्मालों की हड़ताल गुरुवार रात समाप्त हो गई है।

कोटाOct 05, 2017 / 09:55 pm

abhishek jain

Worker's strike in Bhamashah Mandi Ended
कोटा . मजदूरी दर निर्धारित करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हम्मालों की हड़ताल गुरुवार रात समाप्त हो गई है। देर रात तक चली समझाइश के बाद हम्माल धर्मकांटे पर तुलने वाली उपज की मजदूरी 8 रुपए प्रति कट्टे लेने पर राजी हो गए है। शुक्रवार को मंडी में नियत समय पर कारोबार शुरू होगा।
यह भी पढ़ें

महाराष्ट्र व उत्तरप्रदेश में कर्ज माफ हो सकता है तो राजस्थान में क्यों नहीं : पायलट



प्रशासक एसडी मीणा की मध्यस्थता में शाम छह बजे अनंतपुरा थाने पर हम्माल, व्यापारी, किसान प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा कर समझौता किया गया। जिसमें मंडी सचिव डॉ. आरपी कुमावत, कोटा ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष अविनाश राठी, उपाध्यक्ष नरेंद्र पंडित, भारतीय किसान संघ के प्रदेश मंत्री जगदीश शर्मा, हम्माल संघ के अध्यक्ष बिशनलाल गुर्जर, शिवचरण, मंडी समिति के पूर्व उपाध्यक्ष देवा भड़क अदि ने हस्ताक्षर किए।

यह भी पढ़ें

साब ने सोचा नहीं होगा बुढापे में दुख देंगे रिश्वत के 300 रुपए

संभागीय आयुक्त कार्यालय पर अनशन

हाड़ौती किसान यूनियन की ओर से संभागीय आयुक्त कार्यालय के बाहर सांकेतिक अनशन किया गया। इसमें यूनियन के संयोजक कुंदन चीता, महामंत्री दशरथ कुमार, रणवीर सिंह झाला, बद्रीलाल बैरागी, रामगोपाल मीणा, विपिन बरथूनिया, बीटा स्वामी अनशन पर बैठे। दोपहर को कृषि मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया कि सरकार व मंडी प्रशासन की नीतियों के चलते किसान परेशान हो रहे हैं। संयोजक चीता ने सात दिन में समस्याओं का समाधान नहीं होने पर 14 अक्टूबर से अनशन शुरू करने की चेतावनी दी।
यह भी पढ़ें

लगता है महात्मा गांधी का सपना अधूरा ही रह जाएगा

तीन बिंदुओं पर हुआ समझौता

– धर्मकांटे पर तुलने वाली उपज की मजदूरी 8 रुपए प्रति कट्टा निर्धारित की गई।

– 11 अक्टूबर से मंडी में 50 किलो की भरती से होगी तुलाई।
– 50 किलो भरती की दर में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी।

यह भी पढ़ें

5 साल पहले प्रेम विवाह, पति से विवाद के बाद 2 साल से अकेली, अब झूली फंदे से

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो