scriptपेट्रोल-डीजल के दाम घटाने के लिए कांग्रेस ने किया हनुमान चालीसा का पाठ सहारा | bharat band in kota congress did hanumaan chalisha paath | Patrika News

पेट्रोल-डीजल के दाम घटाने के लिए कांग्रेस ने किया हनुमान चालीसा का पाठ सहारा

locationकोटाPublished: Sep 10, 2018 05:56:21 pm

Submitted by:

Jyoti Patel

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

kota news

पेट्रोल-डीजल के दाम घटाने के लिए कांग्रेस ने किया हनुमान चालीसा का पाठ सहारा

कोटा. पेट्रोल ,डीजल,और रसोई गैस के दामों में भारी बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस द्वारा किये गए भारत बंद में नदिपार क्षेत्र में बंद करवाया गया यहां बंद नगर निगम नेता प्रतिपक्ष अनिल सुवालका की अगुवाई में करवाया गया। सुबह 9 बजे पूरे क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता कुन्हाड़ी पेट्रोल पंप पर एकत्रित हुए वहां से बालित रोड ,कुन्हाड़ी नाकाचुंगी,सकतपुरा,होते हुए करनीं नगर नान्ता ,नयाखेड़ा,पाटन चौराहा, बूंदी रोड आदि स्थानों पर सैंकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओ ने व्यापारियों से विनम्र निवेदन कर पूर्ण रूप से बंद करवाया। इसके बाद प्रातः 11 बजे सभी कांग्रेस कार्यकर्ता कुन्हाड़ी पेट्रोल पंप पर एकत्रित हुए और वहां पर महंगाई के रूप में आमजन की जान लेने पर तुली भाजपा की जन विरोधी सरकार से मुक्ति दिलाने के लिए कुन्हाड़ी पेट्रोल पंप पर ”हनुमान चालीसा” का पाठ किया गया। यहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने लगातार 2 घंटे तक हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष अनिल सुवालका ने कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार महंगाई बढ़ा कर लोगो की जान के दुश्मन बने हुए है महंगाई रूपी डायन को भगाने ओर भाजपा की सरकार को भगाने के लिए हनुमान जी महाराज से प्रार्थना की गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो