scriptदशहरा मेले में सजी भोजपुरी नाइट… थनिया भूलावेली कोटा दशहरा मेला मं पर जमकर लगे ठुमके | Bhojpuri Nights In Kota Dussehra Fair | Patrika News

दशहरा मेले में सजी भोजपुरी नाइट… थनिया भूलावेली कोटा दशहरा मेला मं पर जमकर लगे ठुमके

locationकोटाPublished: Oct 13, 2017 12:12:03 pm

Submitted by:

​Vineet singh

राष्ट्रीय दशहरा मेला में गुरुवार रात भोजपुरी गीतों से सजी रही। कला संस्कृति से सजी रात में हर किसी ने जमकर ठुमके लगाए।

bhojpuri nite

Bhojpuri Nights In Kota Dussehra Fair

कोटा के राष्ट्रीय दशहरा मेला 2017 की गुरुवार रात भोजपुरी गीतों से सजी रही। विशेष कला संस्कृति से सजी रात में हर किसी ने जमकर ठुमके लगाए। भोजपुरी गायिका पुष्पा राणा ने कभी भजन तो कभी गीतों से एेसी मस्ती लुटाई की श्रोताओं का मन मयूर नाच उठा।
देवी सरस्वती की पूजा अर्चना के बाद पुष्पा ने रंगीन रोशनी के बीच भक्ति रस घोलते हुए ‘बानी असरे में मांई तनी आजाई तू…., सजल रहे सिंदूर वाली मईयां….., थनिया भूलावेली दशहरा मेला मं…’ सरीखे भजनों के साथ श्रोताओं से रूबरू हुई। इसके बाद रंग जमता गया और कदम थिरकते रहे। विजयश्री रंगमंच पर राणा ने श्रोताओं को शिवभक्ति में डूबोते हुए हर-हर महादेव शिव शंभू काशी विश्वनाथ…., पनिया भरन चलदी जमना किनरवा…, आई ले मोरे राजा….सहित कई गीत व भजन सुनाए।
यह भी पढ़ें

कोलंबो तक पहुंची कोटा के हेरिटेज की धमक, शहनाई से जुड़ेगा नया रिश्ता


जमकर झूमे भावी डॉक्टर- इंजीनियर

भोजपुरी गीत सुनने के लिए बड़ी संख्या में कोचिंग छात्र भी मौजूद रहे। सुरक्षाकर्मियों को नजरअंदाज कर उन्होंने जमकर ठुमके लगाए। पुलिस को उन्हें बिठाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। मेला प्रचार प्रसार समिति के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी सामरिया ने बताया कि मुख्य अतिथि बूंदी विधायक अशोक डोगरा थे। अध्यक्षता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद पंवार ने की। महापौर महेश विजय, उप महापौर सुनीता व्यास, मेला अध्यक्ष राममोहन मित्रा बाबला, निगम आयुक्त डॉ. विक्रम जिंदल, मेला अधिकारी व निगम उपायुक्त नरेश मालव, जिला परिषद सदस्य प्रेम गोचर, फल फ्रूट एवं सब्जीमंडी अध्यक्ष ओम मालव सहित कई नागरिक मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें

राजस्थानी स्कूलों तक पहुंचे चंबल के घाट, किशोरों को सुनाएंगे नदी की वेदना


नुक्कड़ नाटक से दिया संरक्षा का संदेश

कोटा दशहरा मेले में चल रही रेलवे प्रदर्शनी के दौरान बुधवार रात रेलवे सांस्कृतिक अकादमी के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के मंचन से संरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया। मनोरंजन के लिए कव्वाली पेश की। इस दौरान एडीआरएम आलोक अग्रवाल, सीनियर डीआेएम वाई.चौधरी, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी डॉ. आर.एन. मीना, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर विनीत पाण्डे, हरीश रंजन, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक विवेक गुप्ता सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें

मौत के कुएं में भी पलता है प्यार…


पंजाबी नाइट आज, जस्सी आएंगे

शहरा मेले के विजयश्री रंगमंच पर शुक्रवार रात 8 बजे से पंजाबी नाइट कार्यक्रम होगा। इसमें पंजाबी सिंगर जसवीर सिंह जस्सी की प्रस्तुति होगी। जस्सी के साथ लखविंद्र सिंह वडाली भी आएंगे। पंजाबी नाइट से पहले विजयश्री रंगमंच पर शाम 7.30 बजे पंजाबी कार्यक्रम का आयोजन होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो