scriptलोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी भाजपा..कटारिया को सौंपी हाड़ौती की कमान | bjp begins preparation of loksabha election 2019 | Patrika News
कोटा

लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी भाजपा..कटारिया को सौंपी हाड़ौती की कमान

यह नेता शुक्रवार से फरवरी के पहले सप्ताह तक सभी लोकसभा क्षेत्रों में जाकर बैठकें कर जमीनी हकीकत जानेंगे और इसकी रिपोर्ट पार्टी आलाकमान को देंगे।

कोटाJan 31, 2019 / 06:17 pm

Rajesh Tripathi

kota news

लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी भाजपा..कटारिया को सौंपी हाड़ौती की कमान

कोटा. जयपुर। विधानसभा चुनावों की हार से उबर कर अब भाजपा लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुट गई है। लोकसभा वार पार्टी ने बड़े नेताओं के दौरे तय किए हैं। यह नेता शुक्रवार से फरवरी के पहले सप्ताह तक सभी लोकसभा क्षेत्रों में जाकर बैठकें कर जमीनी हकीकत जानेंगे और इसकी रिपोर्ट पार्टी आलाकमान को देंगे।
पार्टी ने पूरे राजस्थान को आठ कलस्टर में बांटा है। सात क्लस्टर में तीन—तीन और एक क्लस्टर में चार लोकसभा बांटी गई है। पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं को कलस्टर का इंचार्ज बनाया है और इसके बाद प्रत्येक लोकसभा का प्रभारी तय किया है। कोटा-बूंदी और बारां-झालावाड़ लोकसभा की बैठक का जिम्मा पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ नेता गुलाबचंद कटारिया को दिया गया है। सभी नेता शुक्रवार से अपनी—अपनी लोकसभा का दौरा करेंगे। बैठकें करेंगे, जातिगत समीकरणों पर चर्चा करेंगे और संभावित उम्मीदवारों को लेकर भी प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
सिक्कों ने व्यापारियों का बढ़ाया सिर दर्द..बैंको ने झाड़ा
पल्ला तो व्यापार संघ ने दे दी बड़ी चेतावनी…

किसको कहां की जिम्मेदारी और किस तारीख को होगी बैठक

कोटा : गुलाब चंद कटारिया, 4 फरवरी
बारां : झालावाड— गुलाब चंद कटारिया, 5 फरवरी


पाली : किरण माहेश्वरी, 5 फरवरी

अजमेर : अशोक परनामी, 5 फरवरी

नागौर : सुधांशु त्रिवेदी, 7 फरवरी

राजसमंद : वासुदेव देवनानी, 3 फरवरी
चूरू : मदन लाल सैनी, 3 फरवरी

श्रीगंगानगर : मदन लाल सैनी, 2 फरवरी

जयपुर शहर : अविनाश राय खन्ना, 6 फरवरी

जयपुर देहात : अविनाश राय खन्ना, 6 फरवरी

सीकर : अविनाश राय खन्ना, 5 फरवरी
बाडमेर : गुलाब चंद कटारिया, 3 फरवरी

जालौर : चन्द्रशेखर, 4 फरवरी

आखिर किसके इशारे पर काम कर रहे हैं
निगम के अधिकारी…

जोधपुर : चन्द्रशेखर, 5 फरवरी

भीलवाडा : गजेन्द्र सिंह शेखावत, 3 फरवरी
डूंगरपुर : बांसवाडा— राजेन्द्र राठौड, 5 फरवरी

उदयपुर : राजेन्द्र राठौड, 4 फरवरी

चित्तौडगढ : अरुण चतुर्वेदी, 3 फरवरी

अलवर : प्रकाश जावडेकर, 5 फरवरी

भरतपुर : प्रकाश जावडेकर, 4 फरवरी
झुंझुनूं : अर्जुन राम मेघवाल, 2 फरवरी

दौसा : सुधांशु त्रिवेदी, 5 फरवरी

करौली और धौलपुर : वी सतीश, 1 फरवरी

टोंक और सवाईमाधोपुर : ओंकार सिंह लखावत, 4 फरवरी

बीकानेर : सतीश पूनिया, 4 फरवरी

Home / Kota / लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी भाजपा..कटारिया को सौंपी हाड़ौती की कमान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो