scriptनिकाय चुनाव में यहां हुआ ऐसा, परिवार में 14 वोट, भाजपा प्रत्याशी को छह ही मिले | Bjp candidate get 6 votes while having 14 in family | Patrika News

निकाय चुनाव में यहां हुआ ऐसा, परिवार में 14 वोट, भाजपा प्रत्याशी को छह ही मिले

locationकोटाPublished: Nov 19, 2019 09:53:22 pm

Submitted by:

Rajesh Tripathi

निकाय चुनावों में कांग्रेस का दबदबा

परिवार में 14 वोट, भाजपा प्रत्याशी को छह ही मिले

परिवार में 14 वोट, भाजपा प्रत्याशी को छह ही मिले

कोटा/ कैथून. निकाय चुनाव में कैथून नगरपालिका के वार्ड 23 से भाजपा उम्मीदवार मोहम्मद असलम को उनके परिवार के सदस्यों ने भी वोट नहीं दिए। उन्हें मात्र 6 वोट ही मिले। इस वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल कलीम विजयी रहे। जानकारी के अनुसार वार्ड 23 में कुल 610 मतदाता हैं। भाजपा उम्मीदवार मोहम्मद असलम के परिवार में 14 मतदाता है। इसके बावजूद उन्हें मात्र 6 मत ही मिले। इससे लगता है कि परिवार के सभी सदस्यों ने भी उन्हें वोट नहीं दिया। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल कलीम के परिवार में 140 मतदाता हैं। उन्हें 326 वोट मिले। इसी वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी शाहरूख हुसैन को 244 वोट मिले। इस वार्ड में 2 वोट नोटा पर डाले गए जबकि 30 मतदाताओं ने मतदान नहीं किया।
राजस्थान में शहरी सरकार के लिए प्रदेश की 49 निकायों में हुए स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मंगलवार को परिणामो की तस्वीर साफ हो गई । जयपुर, जोधपुर और कोटा में चुनाव स्थगित किए जाने के कारण 43 नगर निकाय और 6 नवगठित नगर पालिकाओं सहित 49 निकायों में हुए आम चुनाव के परिणामों की तस्वीर सुबह 10 बजे तक साफ हो गई। इन नतीजों के साथ ही कैथून सांगोद के 225 वार्ड के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हुआ। मतगणना को लेकर सभी निकाय मुख्यालयों के मतगणना केन्द्रों पर कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से सभी मतगणना स्थलों की सीधी निगरानी रखी।
राज्य के 49 निकायों में सदस्य पदों के लिए हुए चुनाव के नतीजे मंगलवार को सामने आ गए। स्थानीय स्तर पर निर्धारित केंद्रों में मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई। 24 जिलों में 49 निकायों के 2,105 वार्डों में चुनाव लड़े 7,942 उम्मीदवारों की हार-जीत का फैसला हुआ। जिले की दोनों नगर पालिकाओं के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस ने बम्पर जीत हासिल की है।
मर्दानी 2 के ट्रेलर पर आया लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का बयान, कही ये बड़ी बात

सांगोद में कांग्रेस ने 25 में से 16 तो कैथून में 18 वार्ड जीतकर बोर्ड बनाने का रास्ता साफ कर दिया। दोनों ही जगह भाजपा का सफाया हो गया। सांगोद में वार्ड नंबर 1 से दिनेश सुमन (कांग्रेस), वार्ड नंबर 2 से राहत बेगम (कांग्रेस) ,वार्ड 3 से रईसा बेगम (कांग्रेस), वार्ड 4 निशा सोनी( निर्दलीय), वार्ड 5 से फैयाज बैग (निर्दलीय ) ,
वार्ड 6 से राजेंद्र गहलोत (कांग्रेस), वार्ड 7 से दिलीप कुमार (कांग्रेस) ,वार्ड 8 से अलका गुप्ता (कांग्रेस) ,वार्ड 9 से कन्हैया लाल (कांग्रेस), वार्ड 10 से गोविंद सुमन (कांग्रेस) ,वार्ड 11 निरंजन कुमार(कांग्रेस), वार्ड 12 जिन्नत बानो (कांग्रेस), वार्ड 13 से मोहसिना(भाजपा) ,वार्ड 14 से ओम प्रकाश (कांग्रेस) ,वार्ड 15 से विपिन कुमार(कांग्रेस), वार्ड 16 से रामावतार (भाजपा), वार्ड 17 शिव शंकर (कांग्रेस), वार्ड 18 प्रवीण गर्ग (भाजपा), वार्ड 19 हीरालाल (भाजपा) ,वार्ड 20 जितेंद्र (भाजपा) ,वार्ड 21 पूजा जेलिया (कांग्रेस), वार्ड 22 कृष्ण कुमार गर्ग (भाजपा) ,वार्ड 23 से महेंद्र कुमार (भाजपा), वार्ड 24 से रूपचंद माली(कांग्रेस) और वार्ड 25 से कविता सुमन (कांग्रेस) विजयी रहे।
विस्तृत परिणाम

निकाय का नाम : सांगोद

. कांग्रेस पार्षद : 16
. भाजपा पार्षद :07

. निर्दलीय पार्षद . 02
कुल वार्ड : 25

. आरक्षित वार्डों के अलावा कितनी महिला पार्षद जीती : नहीं
. महिला आरक्षित वार्डों में किस दल की महिलाएं अधिक पार्षद बनी : कांग्रेस
. सभापति या मेयर का पद किस श्रेणी के लिए आरक्षित : सामान्य महिला
. उस श्रेणी के किस दल में कितने प्रत्याशी जीते : भाजपा 1, कांग्रेस 6. निर्दलीय 1

. निकाय का नाम : कैथून
. कांग्रेस पार्षद : 18
. भाजपा पार्षद :06
. निर्दलीय पार्षद . 01

. आरक्षित वार्डों के अलावा कितनी महिला पार्षद जीती : नहीं
. महिला आरक्षित वार्डों में किस दल की महिलाएं अधिक पार्षद बनी : कांग्रेस

. सभापति या मेयर का पद किस श्रेणी के लिए आरक्षित : सामान्य पुरुष
. उस श्रेणी के किस दल में कितने प्रत्याशी जीते : 5 कांग्रेस, 1 बीजेपी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो