scriptभाजपा प्रदेश सचिव और शहर अध्यक्ष में नियुक्ति को लेकर ठनी | BJP city president and state secretary heat up on appointment. | Patrika News

भाजपा प्रदेश सचिव और शहर अध्यक्ष में नियुक्ति को लेकर ठनी

locationकोटाPublished: Jul 11, 2019 11:02:20 pm

Submitted by:

Deepak Sharma

पार्टी की नीति के अनुसार निगम चुनाव के लिए जिला संयोजक नियुक्त किया : हेमंतपार्टी में ऐसा कोई पद नहीं है, 43 जिला समन्वयक बनाने थे वह मैंने बना दिया: छगन

BJP city president and state secretary heat up on organization appointment.

BJP city president and state secretary heat up on organization appointment.

कोटा. भाजपा BJP नगर निगम चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। निकाय चुनाव के लिए नियुक्तियां को दौर भी शुरू हो गया है, लेकिन नियुक्तियों को लेकर विवाद खड़ा होने लग गया है। नगर निगम चुनाव के लिए जिला संयोजक नियुक्त करने को लेकर प्रदेश सचिव व प्रदेश के निकाय चुनाव प्रभारी छगन माहुर और शहर अध्यक्ष हेमंत विजयर्गीय में ठन गई है।

पार्टी ने हाल में छगन माहुर को निकायों के चुनाव व परिसीमन के लिए प्रदेश प्रभारी बनाया है। माहुर ने निकाय चुनाव के परिसीमन के संबंध में 43 निकाय जिला समन्वयक बनाए हैं। प्रदेश ने कोटा जिला का जिला समन्वयक शहर महामंत्री अरविंद सिसोदिया को नियुक्त किया है।
सिसोदिया परिसीमन को लेकर वार्डों में आपत्तियां दर्ज करवाने में भी सक्रिये हो गए हैं। गुरुवार को हेमंत विजयर्गीय ने शहर महामंत्री अमित शर्मा को नगर निगम क्षेत्र कोटा के परिसीमन के लिए जिला संयोजक बना दिया है। इसको लेकर दोनों में विवाद हो गया है। माहुर ने तो स्पष्ट कह दिया है कि पार्टी में जिला संयोजक का कोई पद ही नहीं है। फिर क्यों बनाया है।

निगम चुनाव के परीसीमन को लेकर आपत्तियां दर्ज करवानी है इसलिए अमित शर्मा का जिला संयोजक पार्टी की नीति के अनुसार ही बनाया है। छगन माहुर को क्यों आपत्ति है, वह मैं नहीं कह सकता हूं, लेकिन मैंने तो पार्टी की नीति के तहत काम किया है। अब तो सह संयोजक व अन्य पदों पर भी नियुक्तियां करनी है। संगठन की मजबूती के लिए काम किया जा रह है।
हेमंत विजयवर्गीय शहर अध्यक्ष भाजपा

पार्टी ने निकाय चुनाव के लिए 43 जिला समन्वयकों की नियुक्ति कर दी है। जिला समन्वयक ही निकायों के परिसीमन व चुनाव संबंधित कार्य देखेंगे। जिला संयोजक क्यों और किस नीति के तहत बनाया है। यह पता नहीं है। जिला संयोजक बनाने की पार्टी की कोई गाइड लाइन भी नहीं है।
छगन माहुर सचिव प्रदेश सचिव भाजपा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो