कोटा

संघ और भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बना रही सरकार, ईंट से ईंट बजा देंगे

बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा का धरनाबोले वक्ता, सरकार हर मोर्चे पर विफल
 

कोटाAug 23, 2019 / 09:01 pm

Rajesh Tripathi

संघ और भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बना रही सरकार, ईंट से ईंट बजा देंगे

कोटा. भाजपा ने कांग्रेस शासन में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों के खिलाफ, बिगड़ी कानून व्यवस्था के विरोध तथा सड़कों की दुर्दशा से आए दिन हो रहे हादसों को लेकर शुक्रवार को कलक्ट्रेट के समक्ष धरना दिया। भाजपा विधायकों व नेताओं ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता से झूठे वादे कर कांग्रेस सत्ता में आ गई, लेकिन अभी तक एक भी वादा पूरा नहीं किया। भाजपा शहर एवं देहात के बैनर तले कलक्ट्रेट पर सुबह 11 बजे से धरना दिया गया। इसमें विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। अपराधी बेखौफ हैं और जनता असुरक्षिता महसूस कर रही है। महिलाएं सड़कों पर निकलने से डरने लगी हैं।
दहेज के लालच में कोटा की अनीसा को पति ने दी यातनाएं,
तीन बार तलाक कहकर घर से निकाला

विधायक मदन दिलावर ने कहा कि भाजपा और संघ कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है। सरकार ने अपराधों को नहीं रोका तो ईंट से ईंट बजा देंगे। पूर्व विधायक हीरालाल नागर ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों से कर्ज माफी का वादा कर सत्ता हासिल कर ली। आज स्थिति यह है कि किसानों को ऋण नहीं मिल रहा। अब तो कलक्टर भी सरकार को चेता रहे हैं कि किसानों को ऋण नहीं बांटा गया तो कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद पंवार, प्रदेश मंत्री छगन माहुर, शहर अध्यक्ष हेमंत विजयवर्गीय, देहात अध्यक्ष जयवीरसिंह, शहर महामंत्री अरविंद सिसोदिया, जगदीश जिंदल, योगेन्द्र नंदवाना, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. एल.एन. शर्मा, न्यास के पूर्व अध्यक्ष रामकुमार मेहता ने भी सम्बोधित किया। संचालन रामबाबू सोनी ने किया

Home / Kota / संघ और भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बना रही सरकार, ईंट से ईंट बजा देंगे

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.