scriptलोकसभा चुनाव में पार्टी का विरोध करने वालों को ही दे दी जिम्मेदारी | bjp kota | Patrika News

लोकसभा चुनाव में पार्टी का विरोध करने वालों को ही दे दी जिम्मेदारी

locationकोटाPublished: Feb 17, 2020 10:49:46 pm

विवाद के चलते एेनवक्त पर रोक थी सूची- प्रदेश ने मण्डल प्रवासी लगाए

लोकसभा चुनाव में पार्टी का विरोध करने वालों को ही दे दी जिम्मेदारी

लोकसभा चुनाव में पार्टी का विरोध करने वालों को ही दे दी जिम्मेदारी

कोटा। भाजपा ने कोटा को छोड़कर ज्यादातर जगहों पर मण्डल व जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है, लेकिन कोटा में नेताओं की आपसी गुटबाजी और खींचतान के कारण मण्डल अध्यक्ष के नाम अटक गए थे। पार्टी ने अब नए सिरे से मण्डल संरचना की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए मण्डल प्रवासी लगाए गए है। यह प्रवासी मण्डलों में घूमकर व नेताओं से चर्चा कर मण्डल अध्यक्षों के नाम प्रदेश मुख्यालय को भेजेंगे। प्रवासी लगाने में सभी नेताओं के कार्यकर्ताओं को महत्व दिया गया है। हैरानी वाली बात यह है कि जिन कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव में पार्टी के खिलाफ प्रचार किया था उनको भी शामिल किया गया है।
पार्टी की ओर से पिछले दिनों मण्डल अध्यक्षों के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू की थी। इसके लिए नामांकन भी भरे गए थे और साथ ही नाम वापसी का पत्र भी भरवा लिया गया था। शहर के दो पूर्व विधायकों ने मण्डल अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया पर सवाल उठाया था। इसको लेकर विवाद शुरू हो गया था। इसके चलते कोटा शहर और देहात के मण्डल अध्यक्षों की सूची रोक दी गई थी। पिछले दिनों देहात के मण्डल प्रवासी लगा दिए थे।
शहर में यह होंगे मण्डल प्रवासी

कोटा उत्तर विधानसभा क्षेत्र में आने वाले रेलवे और स्टेशन मण्डल का प्रवासी पूर्व उप महापौर सुनीता व्यास तथा नयापुरा और कुन्हाड़ी अध्यक्ष के लिए पार्ट के जिला मंत्री वीरेन्द्र भानावत, रामपुरा मण्डल का प्रवासी पूर्व उपाध्यक्ष विशाल जोशी को बनाया गया है। कोटा दक्षिण विधानसभा के दादाबाड़ी मण्डल का प्रवासी जितेन्द्र चौधरी, आरकेपुरम् व महावीर नगर का शहर उपाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह खींची, विज्ञान नगर व केशवपुरा का शहर महामंत्री अमित शर्मा प्रवासी तथा लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र के छावनी व उद्योग नगर मण्डल का प्रवास पूर्व जिलाध्यक्ष महेश विजयवर्गीय, बोरखेड़ा का विशाल जोशी, तथा रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र के गणेश नगर मण्डल का प्रवासी शहर महामंत्री अरविंद सिसोदिया को नियुक्त किया गया है।
शहर के मण्डलों के लिए प्रदेश मुख्यालय से प्रवासी लगाए गए हैं। मण्डल संरचना का काम शुरू हो जाएगा। जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। रामबाबू सोनी, शहर अध्यक्ष भाजपा

मण्डल संरचना के लिए देहात क्षेत्र के सभी मण्डलों के प्रवासी नियुक्त हो गए हैं। मण्डल स्तर पर कार्यकर्ताओं से चर्चा कर मण्डल की संरचना तैयार की जाएगी। इसके बाद तय कर प्रदेश को भेज दिए जाएंगे। मुकुट नागर, देहात अध्यक्ष भाजपा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो