scriptभाजपा देहात कार्यकारिणी घोषित, शहर में खींचतान जारी | Bjp kota rural announced new committee, dispute in city | Patrika News

भाजपा देहात कार्यकारिणी घोषित, शहर में खींचतान जारी

locationकोटाPublished: Jun 23, 2020 10:21:08 pm

Submitted by:

Kanaram Mundiyar

पहली बार छह महिलाओं को मौका
 
 

भाजपा देहात कार्यकारिणी घोषित, शहर में खींचतान जारी

भाजपा देहात कार्यकारिणी घोषित, शहर में खींचतान जारी

कोटा. लॉक डाउन के चलते कोटा में सुस्त पड़ी राजनीतिक गतिविधियां भी अब बढऩे लगी है। कोटा भाजपा (BJP) देहात की जिला कार्यकारिणी की मंगलवार को घोषणा की गई। जिला कार्यकारिणी में पहली बार छह महिलाओं को मौका दिया गया है। पिछली कार्यकारिणी के छह पदाधिकारियों को पुन: मौका दिया गया है।
Read more : टिड्डी दल ने पेड़ों की हरियाली की चट …देखिए तस्वीरें

देहात अध्यक्ष मुकुट नागर ने बताया कि महामंत्री नरेन्द्र राजा, नारायण गोयल तथा ललित शर्मा को बनाया गया है। आठ उपाध्यक्ष में सीताराम मीणा, धीरज सिंह सिसोदिया, नरेन्द्र काला, दिलीप गर्ग, अतिश सक्सेना, देवकीनंदन राठौर, मनीष शर्मा, गायत्री शर्मा को बनाया गया है। गायत्री शर्मा कैथून से मौजूदा पार्षद व महिला मोर्चा की देहात अध्यक्ष भी हैं। मंत्री में रामधनी गुर्जर, सुरेश शर्मा, शशि जैन, हेमलता मेहरा, राजकुमारी, अनुराधा मीणा, लोकेन्द्रसिंह हाड़ा तथा बादल नायक को बनाया गया है।

शहर की कार्यकारिणी का इंतजार

देहात की जिला कार्यकारिणी घोषित होने के बाद शहर कार्यकारिणी के गठन को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। शहर में मण्डल अध्यक्षों घोषणा नहीं होने का कारण राजनीतिक खींचतान माना जा रहा है। शहर अध्यक्ष कृष्णकुमार सोनी का कहना है कि नामों को अंतिम रूप दिया जा चुका है, जल्द ही जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो