script

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ने कोटा में किया ये नवाचार

locationकोटाPublished: Nov 22, 2021 11:30:43 pm

Submitted by:

Jaggo Singh Dhaker

राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कोटा संभाग की संभागीय बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा के प्रत्येक जनप्रतिनिधि, पूर्व जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारियों को पार्टी के वार्षिक 6 कार्यक्रमों एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात, विविध अभियानों में कम से कम 3-3 बूथों पर जाना चाहिए।

bjptfin.jpg
कोटा. भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और राजस्थान के प्रभारी अरुण सिंह ने कोटा प्रवास के दौरान आधा दर्जन बैठकों में भाग लिया और संगठनात्मक सक्रियता के सूत्र कार्यकर्ताओं से साझा किए। इसी बीच रविवार को कोटा के सर्किट हाउस में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कोटा शहर की समन्वय समिति के साथ नवाचार करते हुए टिफिन बैठक की। इसमें सभी प्रतिनिधि अपने-अपने घर से नाश्ता बनाकर लाए और एक दूसरे के साथ मिल बांटकर खाया। सभी नेताओं मे मतभेद दूर करने के लिए राष्ट्रीय महामंत्री ने यह नवाचार किया। उन्होंने यह भी आगे भी ऐसा करते रहें। उन्होंने कहा, भाजपा विचारधारा पर आधारित पार्टी है। यही एकमात्र कारण है कि पार्टी का जनाधार व्यापक रूप से बढ़ा है। इसके बाद राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कोटा संभाग की संभागीय बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा के प्रत्येक जनप्रतिनिधि, पूर्व जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारियों को पार्टी के वार्षिक 6 कार्यक्रमों एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात, विविध अभियानों में कम से कम 3-3 बूथों पर जाना चाहिए। आमजन का वैचारिक मार्गदर्शन करना चाहिए। उन्होंने बैठक में मौजूद सभी विधायक, पूर्व विधायकों सहित सभी पदाधिकारियों से कहा, सभी 3-3 बूथों तक अवश्य पहुंचे। उन्होंने जिला अध्यक्षों को लक्ष्य दिया कि अगामी कार्यक्रम अधिकतम बूथों पर किए जाएं।
बैठक में संभाग प्रभारी सीपी जोशी ने संभाग के प्रतिभागियों से संगठनात्मक चर्चा की।

ट्रेंडिंग वीडियो