scriptकोटा में भाजपा को झटका, दो प्रत्याशियों के नामांकन खारिज | BJP shocked in Kota, nomination of two candidates rejected | Patrika News

कोटा में भाजपा को झटका, दो प्रत्याशियों के नामांकन खारिज

locationकोटाPublished: Oct 20, 2020 11:43:03 pm

Submitted by:

Jaggo Singh Dhaker

कोटा दक्षिण में वार्ड 43 तथा कोटा उत्तर में वार्ड 30 के भाजपा प्रत्याशी के नामांकन खारिज, वार्ड 25 की प्रत्याशी के ओबीसी प्रमाण पत्र लेकर भी आई आपत्ति

BJP

BJP

कोटा. नगर निगम चुनाव के लिए मतदान होने से पहले ही भाजपा के दो विकेट गिर गए हैं। यह भाजपा के लिए बड़ा झटका है। नगर निगम चुनाव में मतदान से पहले ही मंगलवार को भाजपा को कोटा दक्षिण निगम और कोटा उत्तर निगम में झटका लगा है। निर्वाचन विभाग ने आपत्ति के बाद दोनों ही निगम में एक-एक प्रत्याशी का नामांकन पत्र खारिज कर दिया।
निर्वाचन विभाग ने मंगलवार को कोटा दक्षिण और कोटा उत्तर नगर निगम के चुनाव के लिए दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच की। इसमें कोटा दक्षिण निगम के वार्ड 43 के भाजपा प्रत्याशी अब्दुल हमीद कानू के खिलाफ तीन संतान होने के बाद भी चुनाव लडऩे की शिकायत मिली। आपत्तिकर्ता ने बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र भी शिकायत के साथ निर्वाचन अधिकारी को दिए। शिकायत सही पाए जाने पर नामांकन खारिज कर दिया। उत्तर निगम के वार्ड 30 की भाजपा प्रत्याशी निशा यादव के खिलाफ जाति का गलत प्रमाण पत्र लगाने की शिकायत आई है। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर नामांकन निरस्त कर दिया है।
वहीं वार्ड 25 की प्रत्याशी अर्पणा के ओबीसी प्रमाण पत्र को लेकर भी आपत्ति की गई है। इस आपत्ति में अर्पणा को मूल रूप से सामान्य श्रेणी की बताया गया है, जबकि उसने आरिक्षत वार्ड से आवेदन किया, लेकिन शिकायर्ता ने पर्याप्त दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए, इस कारण इस आपित्त को स्वीकार नहीं किया गया। उधर शहर जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी ने बताया कि वार्ड 43 व वार्ड 30 के अधिकृत प्रत्याशी का नामांकन खारिज होने के बाद पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता को समर्थन दिया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो