scriptडेढ़ दर्जन मौजूदा पार्षदों पर खेल सकती है भाजपा दावं, कांग्रेस ने वार रूम बनाया | Bjp to give ticket seating corporator | Patrika News
कोटा

डेढ़ दर्जन मौजूदा पार्षदों पर खेल सकती है भाजपा दावं, कांग्रेस ने वार रूम बनाया

कोटा दक्षिण में भी वार्डवार सर्वे शुरू

कोटाSep 21, 2019 / 03:59 pm

Rajesh Tripathi

kota news

डेढ़ दर्जन मौजूदा पार्षदों पर खेल सकती है भाजपा दावं, कांग्रेस ने वार रूम बनाया,डेढ़ दर्जन मौजूदा पार्षदों पर खेल सकती है भाजपा दावं, कांग्रेस ने वार रूम बनाया

भाजपा डेढ़ दर्जन मौजूदा पार्षदों पर दावं खेल सकती है। इन पार्षदों की अपने वार्ड में ही नहीं दूसरे वार्डों में भी अच्छी पकड़ है। कोटा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के आधा दर्जन पार्षदों की क्षेत्र में मजबूत पकड़ जीत का आधार हो सकती है। इसके चलते पार्टी दुबारा मौका दे सकती है। लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र में भी तीन-चार मौजूदा पार्षदों को भी दांव लगाया जा सकता है। कोटा उत्तर विधानसभा क्षेत्र के वार्डों में टिकटों को लेकर घमासान होने की संभावना है। क्योंकि इस बार चुनावी समीकरण बदल गए हैं। पिछले चुनाव में उत्तर के विधायक की सिफारिश पर ही टिकट बांटे गए थे। इस बार संगठन टिकट बांटेगा। यहां भी तीन-चार पार्षदों को पुन: मौका मिल सकता है। रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र के वार्डों में नए चेहरे उतारे जाने की चर्चाएंहैं। यही स्थिति लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र के वार्डों में भी रहने की संभावना है। यहां भी विधायक बदल गए हैं।
निगम चुनाव..जिला अध्यक्ष त्यागी बोले, कांग्रेस
का टिकट
चाहिए तो करना होगा ये काम


कोटा दक्षिण में भी वार्डवार सर्वे शुरू

भाजपा ने कोटा दक्षिण में तो वार्डवार प्रत्याशियों के बारे में सर्वे शुरू कर दिया है। सर्वे के लिए विशेष टीम बनाई गई है, जो वार्डों में घर-घर जाकर कार्यकर्ताओं और मौजूदा पार्षदों के बारे में फीडबैक ले रही है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर ही वरियता के आधार पर दावेदारों के नामों का पैनल तैयार किया जाएगा।
कांग्रेस ने वार रूम बनाया

इस चुनाव में शुरुआती दौर में तो कांग्रेस एकजुट दिख रही है। शहर अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी ने पूरी कमान संभाल रखी है। त्यागी ने दावेदारों के लिए आवेदन पत्र का प्रपत्र तैयार किया है। दावेदारों से प्रपत्र में ही आवेदन लिए जा रहे हैं। चर्चा है कि नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल की सहमति से ही ज्यादातर वार्डों में प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे।
निगम चुनाव के लिए पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। प्रत्याशी तय के लिए प्रदेश स्तर पर मापदण्ड तय किए जाएंगे, उसकी अनुसार प्रत्याशी घोषित होंगे। हेमंत विजयवर्गीय शहर अध्यक्ष भाजपा

कार्यकर्ताओं में निगम चुनाव को लेकर काफी उत्साह है। प्रत्येक वार्ड में कई दावेदार सामने आ रहे हैं। पार्टी चुनाव की तैयारी में जुट गई है। आवेदारों से आवेदन लिए जा रहे हैं। रविन्द्र त्यागी अध्यक्ष शहर कांग्रेस

Home / Kota / डेढ़ दर्जन मौजूदा पार्षदों पर खेल सकती है भाजपा दावं, कांग्रेस ने वार रूम बनाया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो