script

बड़ी खबर: कोटा में 2 नगर निगम और 2 होंगे महापौर, दक्षिण में सामान्य तो उत्तर में एससी महिला बनेंगी मेयर

locationकोटाPublished: Oct 21, 2019 10:55:18 am

Submitted by:

​Zuber Khan

Bodies election 2019, municipal corporations election 2019: कोटा शहर में इस बार दो नगर निगम और दो महापौर होंगे। दोनों निगम की कमान नारी शक्ति के हाथों में होगी।

municipal corporations election

बड़ी खबर: कोटा में 2 नगर निगम और 2 होंगी महापौर, दक्षिण में सामान्य तो उत्तर में एससी महिला बनेंगी मेयर

कोटा. कोटा शहर में इस बार दो नगर निगम और दो महापौर होंगे। दोनों निगम की कमान नारी शक्ति के हाथों में होगी। राजस्थान सरकार ने रविवार को प्रदेश के 196 निकाय प्रमुखों के आरक्षण की लॉटरी निकाली। जयपुर, कोटा और जोधपुर में बनाए गए छह नए नगर निगमों में से तीन में आरक्षित वर्ग से निकाय प्रमुख बनेेंगे, जबकि शेष तीन सामान्य वर्ग के खाते में गए।
यह भी पढ़ें

मंत्री धारीवाल ने भाजपा पर साधा निशाना: कहा- निगम में भाजपा पार्षद और सड़कों पर सांड लड़ते रहे

कोटा दक्षिण में सामान्य तो कोटा उत्तर की सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित की गई है। कोटा में महापौर बनने की जुगत में लग रहे दिग्गज पुरूष दावेदारों की उम्मीद लॉटरी के साथ ही धराशाही हो गई। इससे पूर्व आरक्षण लॉटरी को लेकर लोगों में सुबह से ही उत्साह रहा। शाम को जैसे ही लॉटरी में अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित हुआ तो पुरूष दावेदारों के अरमान टूट गए। लॉटरी को लेकर पुरूष दावेदारों में जो उत्साह था वो निराशा में बदल गया।
लॉटरी से लगा झटका
नगर निकाय चुनाव में महापौर पद के लिए लेकर पुरूष दावेदार उत्साहित थे। कई दावेदारों ने तो मेयर बनने के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी थी। लोगों से सम्पर्क शुरू कर दिया था लेकिन रविवार को निकली आरक्षण लॉटरी के बाद पुरूष दावेदारों की अध्यक्ष बनने की उम्मीद टूट गई।
यह भी पढ़ें

भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार: विधायक संदीप बोले-मोदी की आंधी में उड़ जाएगी कांग्रेस

49 निकायों में नवम्बर में होंगे चुनाव
स्वायत्त शासन भवन में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में 10 नगर निगम, 34 नगर परिषद और 152 नगर पालिकाओं की लॉटरी निकाली गई। इनमें से 49 निकायों में नवम्बर में चुनाव होंगे। शेष निकायों में मतदान 2020-21 में प्रस्तावित है।

ट्रेंडिंग वीडियो