script

दर्द से चीखती रही महिला, लुटेरों ने बेरहमी से तोड़ीं कान में पहनीं सोने की गुट्टियां

locationकोटाPublished: Oct 10, 2018 08:45:42 pm

Submitted by:

abdul bari

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

 बेरहमी से तोड़ीं कान में पहनीं सोने की गुट्टियां

दर्द से चीखती रही महिला, लुटेरों ने बेरहमी से तोड़ीं कान में पहनीं सोने की गुट्टियां

कोटा/देई.
कस्बे के पावर हाउस के निकट डेलपुरा रोड पर अज्ञात लुटेरों ने एक महिला के कान से एक तोला सोने की गुट्टियां तोड़ लीं और भाग गए। इससे महिला का कान लहूलुहान हो गया। महिला ने लुटेरों का मुकाबला भी किया। लेकिन लुटेरे महिला को छुड़ाकर भागने में सफल हो गए।
जानकारी के अनुसार देई निवासी संपत बाई गुर्जर (33) मकान के बरामदे में सो रही थी। मंगलवार रात करीब एक बजे दो अज्ञात लुटेरे आए और महिला के कान में से सोने की गुट्टियां तोडकऱ ले जाने लगे। महिला की नींद खुलने पर वो लुटेरों से भिड़ गई। लेकिन दोनों लुटेरे महिला के कान से गुट्टियां तोडकऱ ले जाने में सफल हो गए। इस दौरान महिला का दायां कान कट गया। जिससे महिला लहूलुहान हो गई।
महिला की चीख पुकार सुनकर पास में रखवाली के लिए सोए पति सोए पति सुवालाल व उसका पुत्र भी मौके पर पहुंचा। लेकिन तब तक लुटेरे फरार हो चुके थे। महिला ने बताया कि लुटेरे बीस से पच्चीस साल के थे। उन्होंने बनियान व कच्छा पहन रखा था। बुधवार को पीडि़त महिला व उसका पति देई थाने पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस को रिपोर्ट दी। देई थानाधिकारी दौलत साहू ने बताया कि रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

ट्रेंडिंग वीडियो