scriptबृजराज सिंह बने अध्यक्ष, अमित पाठक उपाध्यक्ष | Brijraj Singh becomes president, AmitPathak vice president of kota bar | Patrika News

बृजराज सिंह बने अध्यक्ष, अमित पाठक उपाध्यक्ष

locationकोटाPublished: Mar 13, 2020 11:06:40 pm

Submitted by:

Mukesh

कोटा. अभिभाषक परिषद कोटा के अध्यक्ष पद के चुनाव में बृजराज सिंह चौहान विजयी रहे, जबकि उपाध्यक्ष के चुनाव में अमित पाठक ने बाजी मारी।

बृजराज सिंह बने अध्यक्ष, अमित पाठक उपाध्यक्ष

बृजराज सिंह बने अध्यक्ष, अमित पाठक उपाध्यक्ष

कोटा. अभिभाषक परिषद कोटा के अध्यक्ष पद के चुनाव में बृजराज सिंह चौहान विजयी रहे, जबकि उपाध्यक्ष के चुनाव में अमित पाठक ने बाजी मारी। परिषद के चुनाव परिणाम शुक्रवार रात मुख्य चुनाव अधिकारी महेश शर्मा ने घोषित किए।
परिषद अध्यक्ष प्रत्याशी बृजराज सिंह चौहान को 824 मत मिले, उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मनोज गौतम को 116 मतों से पराजित किया। निकटतम प्रत्याशी मनोज को 708 मत मिले। इसी प्रकार उपाध्यक्ष के पद पर अमित पाठक ने निकटतम प्रतिद्वंदी रवि विजय को 71 मतों से हराकर जीत हासिल की। उपाध्यक्ष अमित पाठक को 646 मत मिले। कुल 1539 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। करीब 7 मत अवैध रहे।
दो वोट से जीतकर महासचिव बने मालव

अभिभाषक परिषद के महासचिव पद पर रामबाबू मालव विजयी रहे। मालव को कुल 492 मत मिले, उन्होंने महज दो मतों से गोपाल चौबे को हराया। चौबे को 490 मत मिले। जबकि अमित कुमार 375 मतों से तीसरे स्थान पर रहे।
दोगुने मतों से संयुक्त सचिव दीपक

संयुक्त सचिव पद पर दीपक शर्मा 945 मतों के साथ विजयी रही। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नरेश कुमार स्वामी को 472 मतों से पराजित किया।

एक वोट से जीते श्रीवास्तव
पुस्तकालय सचिव पद पर अनूप श्रीवास्तव 614 मतों के साथ विजयी रहे। उन्होंने महज एक मत से बबीता कुमार आर्य को पराजित किया। बबीता को 613 मत मिले, जबकि देवेन्द्र कुमार गौड़ 287 मत मिले।
अर्थसचिव बने अनमोल

अर्थसचिव के पद पर अनमोल कुमार 689 मत पाकर विजयी रहे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आशीष गौतम को 159 मतों से पराजित किया।

ये बने कार्यकारिणी सदस्य

अभिभाषक परिषद के कार्यकारिणी सदस्य के लिए सबसे अधिक पंकज मिश्रा को 1052 मत मिले, श्वेता विजयवर्गीय 989 मतों से दूसरे स्थान पर रही। सोनाली माथुर को 919 मत, दिनेश कुमार नामदेव को 889 मत, शक्ति शर्मा को 852 मत, हिम्मत महावर को 843 मत, ममता वर्मा को 791 मत, हेमा कुमारी कुशवाह ***** मत व सुरेन्द्र सिंह भाटी को 748 मत पाकर विजयी रहे, जबकि ग्यारसीलाल गुर्जर को 633 व विजय सुमन को 669 मत मिले।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो