scriptशादियों में बुक है सारी बसें, आग बरसती गर्मी में छत पर बैठ कर सफर को मजबूर है यात्री | buses are booked for festive season, passengers in trouble | Patrika News

शादियों में बुक है सारी बसें, आग बरसती गर्मी में छत पर बैठ कर सफर को मजबूर है यात्री

locationकोटाPublished: May 10, 2019 06:48:50 pm

Submitted by:

Rajesh Tripathi

जितने यात्री बस में अंदर रहते हैं, उतने ही बस की छत पर नजर आते हैं।
 

kota news

शादियों में बुक है सारी बसें, आग बरसती गर्मी में छत पर बैठ कर सफर को मजबूर है यात्री

सांगोद (कोटा.) इन दिनों शादी-ब्याह आयोजनों की अधिकता है तो मार्गो पर चलने वाले अधिकांश यात्री वाहन शादियों में बुक हैं। ऐसे में शादी के सीजन में मार्गो पर वाहनों की कमी ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। यात्रियों को बसों की कमी अखरने लगी है। वाहनों की कमी से मजबूरन यात्रियों को भीषण गर्मी में भी बसों की छतों पर यात्रा करनी पड़ रही है।
जानकारी के अनुसार इन दिनों शादियों के आयोजन की अधिकता से अधिकांश निजी बसें बारात के लिए बुक हो रही हैं। कोटा-बपावर, खानपुर, अकलेरा, छबड़ा वाया सांगोद मार्ग पर एक दर्जन निजी एवं करीब इतनी ही रोडवेज एवं लोक परिहवन की बसें संचालित हैं। इनमें अधिकांश बसें शादियों में बुक होने से मार्ग पर वाहनों की संख्या में कमी आ गई है। यात्रियों को घंटों तक इंतजार के बाद भी वाहन नहीं मिल रहे। यात्रियों की संख्या अधिक है तो वाहनों की संख्या कम होने से बस आते ही लोगों की भीड़ बस में चढऩे के लिए दौड़ पड़ती है। वाहनों में अंदर एवं बाहर ठसाठस लोगों को आवागमन करना पड़ रहा है। जितने यात्री बस में अंदर रहते हैं, उतने ही बस की छत पर नजर आते हैं। गंतव्य तक पहुंचने की मजबूरी में लोगों को छत पर बैठक कर यात्रा करनी पड़ रही है।
आग का गोला बने शहर, नहीं संभले तो जलकर हो जाएंगे खाक, 5
डिग्री बढ़
गया तापमान..आंकड़े जानकर उड़ जाएंगे होश

यहां ज्यादा परेशानी
सांगोद से कोटा के लिए सरकारी व निजी दो दर्जन से अधिक बसें हैं, लेकिन मुख्यालय से जुड़े झालावाड़ व बारां के लिए आगार की कोई सीधी बस सेवा नहीं है। निजी बसें भी इन मार्गो पर नहीं चलती। ऐसे में सांगोद से बारां व झालावाड़ आने-जाने में लोगों को खासी परेशानी होती है। वाहन बदल-बदलकर अधिक किराया देकर भी वाहनों में ठसाठस लोगों को यात्रा करनी पड़ती है।

ट्रेंडिंग वीडियो