scriptखूब पटा मुहूर्त का सौदा, डेढे़ मिले धनिये के भाव | Business Year Start | Patrika News

खूब पटा मुहूर्त का सौदा, डेढे़ मिले धनिये के भाव

locationकोटाPublished: Oct 23, 2017 08:31:21 pm

Submitted by:

abhishek jain

कोटा. पंच महापर्व का अवकाश समाप्त होने के बाद सोमवार को भामाशाह मंडी में धनिये की नीलामी के साथ व्यापारिक वर्ष की शुरुआत की गई।

Business Year Start
कोटा .

पंच महापर्व का अवकाश समाप्त होने के बाद सोमवार को भामाशाह मंडी में धनिये की नीलामी के साथ व्यापारिक वर्ष की शुरुआत की गई। मंडी में विभिन्न कृषि जिंसों की करीब 70 हजार बोरी आवक हुई।
यह भी पढ़ें

प्रसाविका से 200 रूपये लेने की सजा 3 साल व 500 रूपये लेने की सजा 4 साल जेल

सुबह साढ़े नौ बजे कोटा ग्रेन एण्ड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष अविनाश राठी, महामंत्री महेंद्र कुमार जैन, उपाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्यों ने विधिविधान से गणेशजी की पूजा-अर्चना की। साथ ही, व्यापारियों को धनिये गुड़ का प्रसाद बांटा गया। दस बजे धनिये की नीलामी के साथ व्यापारिक वर्ष की शुरुआत की गई।
यह भी पढ़ें

कोटा पर फिदा हुई फिल्म इंड्रस्टी, बद्री की दुल्हनियां के बाद अब इस बड़ी फिल्म की होगी शूटिंग

यहां हुए कारोबार में मुहूर्त सौदे में बद्रीलाल हेमंत कुमार फर्म का ईगल किस्म का धनिया 5251 रुपए 25 पैसे प्रति क्विंटल के भाव में बिका। इसे राम सूरज जुगल किशोर फर्म ने खरीदा। ईगल किस्म के धनिये का बिल्टी भाव 3800-3900 रुपए प्रति क्विंटल रहा। इसके अलावा मंडी में 5224 रुपए ईगल, 3500-4000 रुपए बादामी, 4000-4200 ईगल चालू धनिया बिका। मंडी में 7000 बोरी धनिये के अलावा 15000 बोरी उड़द, 12000 बोरी धान, 25000 बोरी सोयाबीन, 2000 बोरी सरसों, 10000 बोरी गेहूं की आवक हुई। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष शिवकुमार जैन, अशोक शर्मा, मुकेश भाटिया, सूरज अग्रवाल, मनोज भाई पतीरा आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें

अचानक ट्रेन में सवार हो गए रेल मंत्री, यात्रियों से पूछने लगे हालात सुधारने के लिए क्या करूं

रामा-श्यामी में बीता दिन

मुहूर्त सौदे के साथ ही दिनभर व्यापारी रामा-श्यामी में व्यस्त नजर आए। जहां व्यापारियों ने बड़ों के चरण स्पर्श किए तो हमउम्र व्यापारियों से हाथ मिलाकर दीपावली की राम-राम की। इस दौरान सांसद ओम बिरला भी राम-राम करने पहुंचे। उनका व्यापारियों ने स्वागत किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो