scriptउत्साह-उमंग से मनाई प्रताप जयंती, कुछ ही देर में शुरू होगी शौर्य रैली | celebrated Maharana pratap jayanti | Patrika News

उत्साह-उमंग से मनाई प्रताप जयंती, कुछ ही देर में शुरू होगी शौर्य रैली

locationकोटाPublished: Jun 16, 2018 04:38:02 pm

Submitted by:

Deepak Sharma

शहर में विभिन्न मार्गों से निकलेगी शौर्य रैली, विभिन्न अखाड़ों के पहलवान दिखाएंगेहैरतअंगेज करतब| प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एक शाम महाराणा प्रताप के नाम की जाएगी आयोजित।

kota news

उत्साह-उमंग से मनाई प्रताप जयंती, कुछ ही देर में शुरू होगी शौर्य रैली

कोटा. महाराणा प्रताप जयन्ती पर शनिवार को कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कहीं विचार गोष्ठी तो कहीं वाहन रैली निकाली जाएगी। मुख्य आयोजन महाराणा प्रताप जन्मोत्सव समिति की ओर से शौर्य रैली का होगा।

Read More:स्टार्ट-अप से बदलेगा कोटा स्टोन स्लरी का रंग
इसमें विभिन्न अखाड़ों के पहलवान हैरतअंगेज करतब दिखाएंगे। महिलाएं केसरिया पगड़ी में सजी-संवरी नजर आएंगी। वहीं युवा हाथों में केसरिया झंडे थामे दुपहिया-चौपहिया वाहनों में सवार रहेंगे। रैली में खुली जीप में महाराणा प्रताप के चित्र को सजाया जाएगा।

रैली शाम 5 बजे मानव विकास भवन से शुरू होगी, जो गुमानपुरा, कैथूनीपोल, रामपुरा, खाईरोड, नयापुरा होती हुई कुन्हाड़ी प्रताप सर्किल पहुंचेगी। जहां मुख्य वक्ता निरंजन नाथ अवधूत धर्मसभा को सम्बोधित करेंगे। साथ ही यूपी के सांसद विजयपाल तोमर अतिथि रहेंगे।
Read More:अचानक MBS hospital पहुंचे कोटा कलेक्टर फिर जो हुआ वो देखिए इस वीडियो में…

हिंदू युवा वाहिनी की ओर से शाम 5 बजे अंटाघर शहीद स्मारक से कुन्हाड़ी प्रताप सर्किल तक वाहन रैली निकाली जाएगी। राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन व संकल्प क्रांति परिवार की ओर से शाम 6 बजे देवली-अरब रोड स्थित राड़ी के बालाजी मंदिर परिसर में राष्ट्रवादी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एक शाम महाराणा प्रताप के नाम आयोजित की जाएगी।
मुख्य अतिथि सुभाषचंद्र बोस की प्रपौत्री राजश्री बोस होंगी। कार्यक्रम के बाद शहर के प्रबुद्ध नागरिकों से नेताजी के जीवन के अनसुलझे विषयों पर तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगी।

Read More: दादागिरी के दम पर पत्थर फेंक छुड़ा ले गए ट्रक, पुलिस को आई डेढ़ घंटे बाद याद

राजपूत पंचायत समिति डडवाड़ा की ओर से जहाँ समाज भवन में दोपहर 12 बजे प्रताप जयंती समारोह मनाया गया। वहीँ रजवाड़ी सेना की ओर से सुबह आठ बजे अंटाघर शहीद स्मारक से कुन्हाड़ी प्रताप सर्किल तक वाहन रैली निकाली गयी।
Read More: सरकार ने भी शर्तों पर दी टेण्डर की अनुमति


शस्त्र प्रतियोगिता में दिखाया दम
इससे पहले शुक्रवार को प्रताप जयंती की पूर्व संध्या पर गोदावरी धाम में शस्त्र प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न अखाड़ों के पहलवानों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए।
प्रतियोगिता संयोजक पार्षद महेश गौतम लल्ली ने बताया कि अतिथि रहे गोदावरी धाम के संस्थापक शैलेंद्र भार्गव, उपमहापौर सुनीता व्यास ने शस्त्र पूजन किया। इस दौरान आईके दत्ता, हरीश शर्मा, राधाबल्लभ शर्मा, भंवरसिंह पंवार आदि अखाड़ा उस्ताद भी मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो