script

फूलों की महक से गुलजार हुई किशोर सागर की पाल

locationकोटाPublished: Feb 08, 2020 06:04:51 pm

Submitted by:

Jaggo Singh Dhaker

तीन दिवसीय चम्बल बायोडायवर्सिटी फेस्टिवल हुआ आगाज
 

फूलों की महक से गुलजार हुई किशोर सागर की पाल

फूलों की महक से गुलजार हुई किशोर सागर की पाल

कोटा. तीन दिवसीय चंबल बायोडावर्सिटी फेस्टिवल की वजह से शनिवार को शहर के मध्य स्थित किशोर सागर तालाब की पाल विभिन्न प्रजातियों के अनेकानेक खूबसूरत फूलों एवं गमलों में लगे सुगंधित फूलों से महक उठी। फेस्टिवल के तहत किशोर सागर तालाब की पाल पर एक तरफ सैंकड़ों प्रजाति के खुबसूरत एवं सुगंधित फूल बरबस ही राहगिरों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। यही नहीं यहां पर बोनसाई, दुर्लभ पौधे, आयुर्वेदिक एवं औषधीय महत्व के पौधों की प्रदर्शनी के नजारे को देखकर दर्शकों ने खूब सराहा। शहर वासियों को इस चंबल बायोडायवर्सिटी फेस्टिल के तहत यह नजारा 10 फवरी तक विभिन्न आयोजनों के साथ देखने को मिलेगा। इसमें प्रवेश नि:शुल्क है।
सैकड़ों प्रजातियों के पुष्प एवं बोनसाई पौधे तथा दूसरी तरफ देशी-विदेशी परिदों की जलीय क्रीड़ा का संगम फेस्टिवल के उद्देश्य को साकार कर रहा था।
संभागीय आयुक्त एल.एल सोनी ने इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिला कलक्टर ओम कसेरा, नगर निगम उपायुक्त कीर्ति राठौड़ सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। पुष्प प्रदर्शनी में 200 से अधिक प्रजातियों के पुष्पों का प्रदर्शन किया गया है। जिला मुख्यालय के सरकारी, गैर सरकारी संस्थाओं एवं शैक्षणिक संस्थानों, औद्योगिक ईकाइयों की ओर से संयुक्त रूप से भाग लेकर किशोर सागर तालाब की पाल को रंग-बिरंगे फूलों की महक से सजाया है। प्रदर्शनी में बोनसाई पौधों की शृंखला में वर्षों पुराने दुर्लभ पौधों का संग्रहण भी प्रदर्शित किया गया है। इस प्रदर्शनी में आयुर्वेदिक एवं औषधीय महत्व के पौधों भी प्रदर्शित किए गए हैं। पूर्व आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी सुधीन्द्र शृंगी औषधियों का उपयोग एवं उनकी पहचान के बारे में भी जानकारी दे रहे हैं। अर्कपुष्पी, कपूर, बाकूची, विजयसार, ताखर, बारंगी, सामरबेल, गुरूड़ फल, लक्ष्मण फल, नाग केसर, कुचला, बिलावा, लोंग और लक्ष्मण फल जैसे पौधे यहां रखे गए हैं।
पुष्प प्रदर्शनी में नगर निगम, नगर विकास न्यास, उद्यान विभाग, वन विभाग द्वारा प्रदर्शनी में स्टॉल लगाकर विभिन्न प्रजातियों के पुष्पों का संजीव प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनी में कोटा गार्डन एंड बोनसाई एसोसिएशन, हॉर्टिकल्चसर सोसायटी के अलावा कई औद्योगिक और शैक्षणिक संस्थाओं ने भी प्रदर्शनी में भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर नगर निगम, नगर विकास न्यास, उद्यान विभाग, वन विभाग, पर्यटन सहित विभिन्न विभाग एवं संस्थाओं के प्रतिनिधि, पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।
पोस्टर का विमोचन
प्रदर्शनी के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न विद्यालयों के बच्चों के साथ चाइल्ड लाइन के पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर चाइल्ड लाइन के नोडल डायरेक्टर यज्ञदत्त हाड़ा ने हेल्पलाइन नम्बर 1098 के बारे में जानकारी दी।

बात करते नजर आए चित्र
चंबल बायोडार्यवर्सिटी फेस्टिवल के तहत आर्ट गेलेरी में वाइल्ड लाइफ के फ ोटोग्राफ की प्रदर्शनी में चित्र बात करते नजर आए। प्रदर्शनी में करीब 160 जीव जन्तुए पक्षियों के आर्ट गैलेरी में फोटोग्राफ एवं टाईगर की विभिन्न क्रीडाओं के मनमोहक चित्रों का चित्रण भी किया गया है। यहां सारांश एवं हर्षिता ने संयुक्त रूप से लोगों को हाड़ौती संभाग में पाए जाने वाले जलीय जीव-जंतु, देशी-विदेशी पक्षियों के साथ साथ विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों के बारे में जानकारी दी। यह प्रदर्शनी भी आमजन के अवलोकन हेतु 10 फरवरी तक खुली रहेगी और प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।

ट्रेंडिंग वीडियो