scriptजम गई कैमिस्ट्री, उलझ गई फिजिक्स और मैथ्स | Chemistry make feeeel easy, physics and maths got tanse | Patrika News

जम गई कैमिस्ट्री, उलझ गई फिजिक्स और मैथ्स

locationकोटाPublished: Jan 07, 2020 09:27:52 pm

Submitted by:

mukesh gour

जेईई मैन्स- बीई-बीटेक पेपर : नए पैटर्न में सवालों की संख्या रही कम

जम गई कैमिस्ट्री, उलझ गई फिजिक्स और मैथ्स

जम गई कैमिस्ट्री, उलझ गई फिजिक्स और मैथ्स

कोटा. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आयोजित जेईई-मेन परीक्षा में मंगलवार को बीई व बीटेक का पेपर हुआ। कम्प्यूटर बेस्ड मोड पर आयोजित यह परीक्षा रोजाना दो पारियों में 9 जनवरी तक चलेगी। विद्यार्थियों के फ ीडबैक के अनुसार, ओवरऑल पेपर मध्यमस्तरीय रहा। अभी तक हर साल पेपर में प्रति विषय 30-30 प्रश्न पूछे जाते थे। वर्ष 2020 से जेईई मेन के पैटर्न में बदलाव किया गया और प्रति विषय 25-25 प्रश्न निर्धारित किए गए। इसमें 20 प्रश्न सिंगल करेक्ट आंसर एवं 5 प्रश्न इंटीजर न्यूमेरिकल बेस्ड हैं। इस वजह से पेपर में प्रश्नों की संख्या कम जरूर थी, लेकिन न्यूमेरिकल वैल्यू बेस्ड प्रश्नों की वजह से पेपर कुछ बड़ा था। विद्यार्थियों को पेपर हल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। पेपर एनसीईआरटी सिलेबस आधारित था। मैथेमेटिक्स और फि जिक्स का पेपर कठिन रहा, जबकि कैमिस्ट्री कुछ आसान थी। कुल 300 अंकों का पेपर था। शाम की पारी का पेपर सुबह की अपेक्षा आसान रहा।
read also : पंचायत चुनाव में हथियार रखना चाहते है तो स्किनिंग कमेटी में जाना पड़ेगा

कैमिस्ट्री

12वीं कक्षा के सिलेबस से सबसे ज्यादा करीब 14 से 15 प्रश्न पूछे गए थे। ऑर्गेनिक कैमिस्ट्री को ज्यादा कवर किया गया था। जबकि फिजिकल कैमिस्ट्री के प्रश्नों की संख्या ऑर्गेनिक एवं इनऑर्गेनिक कैमिस्ट्री की अपेक्षा कम थी। दोनों पारियों में जेईई मेन के टॉपिक एनवायरमेंटल कैमिस्ट्री एवं एफ ब्लॉक के प्रश्न नहीं थे, जबकि कैमिस्ट्री एवरीडे लाइफ से प्रश्न पूछे गए थे। अन्य दो विषयों की अपेक्षा कैमिस्ट्री का पेपर ओवरऑल ईजी रहा।
फिजिक्स
फि जिक्स में 12 एवं 11वीं कक्षा से पूछे गए प्रश्नों की संख्या करीब समान रही। फि जिक्स का पेपर लंबा था। पेपर में कैलकुलेशन पार्ट सबसे ज्यादा था। ऐसे टॉपिक जो एडवांस में नहीं है, वे भी पेपर में पर्याप्त संख्या में कवर किए गए। सेमीकंडक्टर टॉपिक का एक प्रश्न अधूरा या फि र आउट ऑफ सिलेबस था। इस प्रश्न को लेकर असमंजस रहा। कार्नोट इंजिन से संबंधित प्रश्न दोनों पारियों में पूछा गया।
read also : मिलीभगत का खेल, करोड़ों की बेशकीमती सरकारी भूमि के पट्टे बना दिए, गबन में अधिशासी अधिकारी, लिपिक की जमानत खारिज

मैथेमेटिक्स

मैथ्स का पेपर भी फि जिक्स की तरह कठिन रहा, क्योंकि इसमें भी कैलकुलेशन पार्ट ज्यादा था। कक्षा 11वीं से करीब 12 एवं 12वीं कक्षा के सिलेबस से 13 प्रश्न पूछे गए। सबसे ज्यादा करीब 8-8 प्रश्न कैलकुलस एवं एलजेब्रा टॉपिक्स से पूछे गए थे। जबकि कॉओर्डिनेट ज्योमेट्री से लगभग 3, वेक्टर 3डी से 2 एवं ट्रिग्नोमेट्री से एक प्रश्न पूछा गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो