scriptWeather News : कोटा में बादल छाए, बूंदी में कोहरा | Cloudy in Kota, fog in Bundi | Patrika News

Weather News : कोटा में बादल छाए, बूंदी में कोहरा

locationकोटाPublished: Nov 19, 2019 06:48:37 pm

Submitted by:

shailendra tiwari

हाड़ौती अंचल में बढ़ी सर्दी

Weather News : कोटा में बादल छाए, बूंदी में कोहरा

Weather News : कोटा में बादल छाए, बूंदी में कोहरा

कोटा. हाड़ौती अंचल में मंगलवार को मौसम का मिजाज बिल्कुल बदल गया। सुबह कोटा में घना कोहरा छाया रहा। आसमान में बादल छाए रहने से सर्दी का असर बढ़ गया।

हवा में भी सर्द हो गई। पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। सुबह-शाम व रात को सर्दी बढ़ गई। सुबह स्कूली बच्चे ऊनी कपड़ों में लिपटे नजर आए। कोटा के अधिकतम तापमान में 3 व न्यूनतम में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा। विजिबिलिटी 3 हजार मीटर तक रही।
यह भी पढ़ें

फटकार का असर, कचरे के बीच पल रहे 250 लोगों की सेहत की होगी जांच



झालावाड़ जिले में सुबह से ही बादल छाए रहे। मौसम में बदलाव से तापमान में भी गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 14 डिग्री रहा।

यह भी पढ़ें

जीत का साफा और शादी का सेहरा सिर पर बांध घोड़ी चढ़ेगा नरेंद्र,बारात भी झूमेगी डबल खुशी से,जानिए कैसे

बारां शहर समेत जिले में सुबह से ही बादल छाए रहे। धूप की चिलकी दिखाई देती रही। दिनभर सर्दी का अहसास बना रहा। शाम होने के साथ ही लोग हल्के गर्म कपड़े पहने नजर आए। अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम 17 डिग्री रहा।
बूंदी जिले में दिनभर बादल छाए रहे। सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। इससे दिन के वक्त गलन महसूस हुई। शाम को सर्द हवा चली। लोग गर्म कपड़ों में लिपटे दिखे। अधिकतम तापमान 28 एवं न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। समूचा शहर दिनभर धुंध के आगोश में दिखा।
यह भी पढ़ें

भाजपा का सफाया कैथून ,सांगोद नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस की जीत, भाजपा को झटका


ईरान-इराक के आस-पास पश्चिम विक्षोभ का असर बढ़ा है। इससे जम्मू-कश्मीर व हिमाचल प्रदेश में बारिश होगी। पंजाब, हरियाणा व राजस्थान में अगले दो दिन कोहरे का असर रहेगा।
एनबी मीणा, मौसम वैज्ञानिक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो