कोटाPublished: Sep 13, 2023 08:42:25 am
Kirti Verma
कोटा बैराज से नयापुरा पुलिया तक 2.75 किलोमीटर लम्बे 1442 करोड़ की लागत से बने चंबल रिवर फ्रंट का मंगलवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बिना ही उद्घाटन कर जनता को समर्पित कर दिया गया।
कोटा। कोटा बैराज से नयापुरा पुलिया तक 2.75 किलोमीटर लम्बे 1442 करोड़ की लागत से बने चंबल रिवर फ्रंट का मंगलवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बिना ही उद्घाटन कर जनता को समर्पित कर दिया गया। उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने किया। रिवर फ्रंट का मुख्यमंत्री के हाथों ही उद्घाटन होना था, लेकिन उन्होंने कार्यक्रम सोमवार देर रात रद्द कर दिया। मुख्यमंत्री ने कोटा नहीं जाने की वजह अपरिहार्य बताई। हालांकि निर्माण से पहले पर्यावरण एनओसी नहीं लेने और कांग्रेस के ही वरिष्ठ विधायक भरत सिंह के विरोध को इसका कारण माना जा रहा है। इसी के चलते बुधवार को होने वाली केबिनेट और मंत्रिपरिषद भी निरस्त कर दी गई। अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार को सुबह कोटा जाएंगे। वे वहां सिटी पार्क का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद शाम को आम सभा को सम्बोधित करेंगे।