scriptहो जाइये तैयार, आ रही है भैंसे पर सवार, खप्परधारी…. | coaching is city celebrating makar sankranti | Patrika News

हो जाइये तैयार, आ रही है भैंसे पर सवार, खप्परधारी….

locationकोटाPublished: Jan 13, 2018 06:23:48 pm

Submitted by:

Dhitendra Kumar

संक्रांति के एक दिन पहले शनिवार को बाजारों में धूम नजर आई। लोगों ने जमकर पतंगें खरीदी।

makar sankranti
कोटा .
संक्रांति के एक दिन पहले शनिवार को बाजारों में धूम नजर आई। लोगों ने जमकर पतंगें खरीदी। शहर में जगह जगह सजी डोर-पतंग की दुकानों पर सुबह से ही खरीदारी का दौर शुरू हो गया। नन्हें मुन्ने, बच्चे, युवा पतंग खरीदने पहुंचे। दुकानदारों की मानें तो इस वर्ष कई तरह की वैराइटी वाली पतंगें बाजार में मिल रही हैं। इनमें दो-पांच रुपए से लेकर 60 से 70 रुपए तक की पतंगें हैं। इनमें देशभक्ति का संदेश देती, राजनेताओं, फिल्मी व खेल जगत के सितारों के चित्रों व कार्टून बेस्ड पतंगें लोगों को लुभा रही है।
मकर राशि में सूर्य का प्रवेश दोपहर 1.45 बजे होगा। सूर्योदय से ही इसका पुण्यकाल रहेगा। इसमें लोग दानपुण्य कर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। एक ओर दानपुण्य का दौर चलेगा, वहीं आसमां रंग बिरंगी पतंगों से अटा नजर आएगा।
पौने दो बजे मकर राशि में प्रवेश

आचार्य धीरेन्द्र ने बताया कि सूर्य मकर राशि में प्रवेश दोपहर 1.45 बजे होगा। इस समय ज्येष्ठा नक्षत्र व धु्रव नाम का योग रहेगा। गर करण रहेगा। संक्रांति का गमन दक्षिण की ओर है। इसकी दृष्टि नैऋत्य कोण में रहेगी। यह भैंसे पर सवार होकर आएगी, उपवाहन उष्ट्र है। यह श्याम वस्त्र धारण किए हुए है। खप्परधारी है और दही का भक्षण कर रही है। यह तीस मूहर्ती हैं और बैठी हुई है। संक्रांति का वास वैश्य के घर है। मकर संक्रांति का यह रूप लोह जनित वस्तुओं, मशीनरी उपकरण, अफीम तिल कालीमिर्च, उड़द जीरा,रसायन और तरल पदार्थों, सूखा मेवा, काजू बादाम व सफेद रंग की वस्तुओं के भावो में तेजी रहेगी। मकर राशि में सूर्य के प्रवेश के समय शुक्र व केतु भी रहेंगे। इन पर मंगल की दृष्टि रहेगी। इससे देश के अपने ही लोग विरोधी गतिविधियों में शामिल रहेंगे। सत्ताधारी वर्ग चिंतित रहेंगे।
राशियों पर प्रभाव

धनु, कर्क व कुंभ राशि वाले लोगों के लिए शुभ, वृश्चिक, सिंह व मेष राशि वाले जातकों के लिए विशेष शुभ फलदायक रहेगी। तुला मिथुन व मीन राशि के जातकों के लिए मध्य फलदायक तथा कन्या, वृष व मकर राशि के जातकों के लिए परेशानीदायक हो सकती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो