scriptWeather News : इस कारण बदल गया हाड़ौती अंचल का मौसम, और दिखा यह असर | Cold increases due to fog and cloud cover in Rajasthan | Patrika News

Weather News : इस कारण बदल गया हाड़ौती अंचल का मौसम, और दिखा यह असर

locationकोटाPublished: Nov 29, 2019 06:56:32 pm

Submitted by:

shailendra tiwari

कोहरा व बादल छाने से बढ़ी सर्दी

Weather News : इस कारण बदल गया हाड़ौती अंचल का मौसम

Weather News : इस कारण बदल गया हाड़ौती अंचल का मौसम

कोटा. हाड़ौती अचंल में गुरुवार को मौसम का मिजाज बदल गया। कोटा में सुबह कोहरा छाया रहा। दिन में सूर्यदेव के दर्शन हुए। दोपहर में बादल छाए। सर्द हवा चलने से सर्दी का असर बढ़ गया।
हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आया है। पहाड़ों पर बर्फबारी व कई जगहों पर बारिश हुई है। इस कारण कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। सर्दी बढऩे से लोग गर्म कपड़ों में लदे नजर आए।
शाम ढलने के साथ ही लोग जल्द घरों में दुबक गए। अधिकतम 4 व न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 25.4 व न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
झालावाड़ जिले में तापमान में कमी आने से सर्दी का अहसास होने लगा है। अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम न्यूनतम 16 डिग्री रहा। बूंदी जिले में सुबह घना कोहरा छाया रहा। दस बजे तक पहाड़ों पर कोहरा छाया रहने से मौसम में ठण्डक बनी रही। बाद में बादल छाए रहने से लोग सर्द हवा से ठिठुर गए। अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बारां जिले में सुबह हल्के बादल छाए रहे। वातावरण में नमी बनी रही। सुबह शाम लोगों को गुलाबी सर्दी का अहसास होने लगा है। सुबह और शाम के वक्त के लिए लोगों ने गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं। अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहा जब कि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान आद्र्रता का स्तर 46 प्रतिशत रहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो