शीतलहर से गलन बढ़ी, छूट रही धूजणी
हाड़ौती में शीतलहर चलने से मौसम में गलन बढ़ गई। सर्दी ने फिर से आमजन को जकड़ लिया। गलन के कारण धूजणी छूटती रही। दिन के साथ रात के पारे में गिरावट दर्ज की जा रही है।

कोटा. हाड़ौती में शीतलहर चलने से मौसम में गलन बढ़ गई। सर्दी ने फिर से आमजन को जकड़ लिया। गलन के कारण धूजणी छूटती रही। दिन के साथ रात के पारे में गिरावट दर्ज की जा रही है। दरअसल, पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव देखने को मिला रहा है।
शीतलहर से मौसम में गलन बनी हुई है। बुधवार को भी मौसम साफ रहा, लेकिन सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरा दिया। दिनभर हवाएं शील सी चुभती रही। गलन के कारण आमजन की दिनचर्या देरी से शुरु हुई। सूर्य उदय के बाद गुनगुनी धूप सुहाने लगी है, लेकिन शीतलहर के कारण धूजणी छूट रही है।
सर्दी बढऩे से आमजन गर्म कपड़ों में लदे नजर आ रहे है। शीतलहर से सबसे अधिक परेशानी वाहन चालकों को हो रही है। हवाओं के कारण धूप भी बेअसर साबित हुई। सुबह-शाम अधिक गलन से अलाव ही सहारा बने हुए है। अलाव जलाकर लोग सर्दी से बचने का जतन कर रहे है। शाम ढलने के साथ ही लोग जल्द घरों में दुबक गए। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 19.4 व न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
- सुझाव व उपाय...
सर्दी से लम्बे समय तक बचें। अपने सिर, गर्दन, हाथ और पैर की उंगलियों को कवर करें, ताकि शारीरिक ऊष्मा की कमी ना हो पाए। बाहरी गतिविधियों से बचें या समिति करें। शीतदंश होने से तुरंत चिकित्सक से सम्पर्क करें। पालतू पशुओं को ठंडे मौसम से बचेन के लिए पर्याप्त व्यवस्था करें। फॉग की स्थिति में वाहन धीमी गति से चलाए।
अब पाइए अपने शहर ( Kota News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज