रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ गुरुवार को महाराव उम्मेदसिंह स्टेडियम में कोटा महोत्सव का भव्य आगाज हो गया। इस दौरान राजस्थानी लोककला संस्कृति की छटा बिखरी तो मनोरंजन, रोमांच व उत्साह भी देखने को मिला। सुबह से शाम तक विभिन्न आयोजन हुए। जिला प्रशासन, नगर विकास न्यास, नगर निगम व पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित महोत्सव में महिलाएं मटकी लेकर दौड़ीं तो दादा पोते के संग भागे। खेल के मैदान में उत्साह-उमंग का वातावरण बन गया।