scriptभाजपा के धरने पर बोले कांग्रेस नेता, ‘महापौर के इशारे पर मिट्टी घोटाले से ध्यान बांटने का प्रयास कर रहे’ | congress declares Bjp protest drama | Patrika News

भाजपा के धरने पर बोले कांग्रेस नेता, ‘महापौर के इशारे पर मिट्टी घोटाले से ध्यान बांटने का प्रयास कर रहे’

locationकोटाPublished: Oct 17, 2019 10:53:54 pm

Submitted by:

Rajesh Tripathi

‘चुनाव नजदीक आते हैं आंदोलन कर रहे हैं भाजपा पार्षद ‘
 

भाजपा के धरने पर बोले कांग्रेस नेता, 'महापौर के इशारे पर मिट्टी घोटाले से ध्यान बांटने का प्रयास कर रहे'

भाजपा के धरने पर बोले कांग्रेस नेता, ‘महापौर के इशारे पर मिट्टी घोटाले से ध्यान बांटने का प्रयास कर रहे’

कोटा. प्रतिपक्ष नेता अनिल सुवालका ने कहा कि भाजपा पार्षद महापौर महेश विजय के इशारे पर रीको के पार्क में मिट्टी डालने के घोटाले से जनता का ध्यान बांटने तथा अधिकारियों पर दबाव के लिए धरना दिया जा रहा है। भाजपा पार्षद पांच साल तक तो आपस में ही लड़ते रहे और अब चुनाव नजदीक आते हैं आंदोलन कर रहे हैं। पंाच साल में आवारा मवेशियों के कारण कई लोगों की अकाल मौत हो गई, लेकिन कभी समाधान की बात नहीं की।
घोटाले के आरोपों पर भड़के महापौर, बोले, ‘राजनीति चमकाने के लिए
मुझ पर लांछन लगा रहे नेता प्रतिपक्ष सुवालका’

आज करेंगे सद्बुद्धि यज्ञ
भाजपा के 30 से अधिक पार्षदों ने दूसरे दिन गुरुवार को भी आयुक्त चैम्बर के बाहर धरना दिया। शाम को महापौर महेश विजय, उप महापौर सुनीता व्यास ने पार्षदों के प्रतिनिधि के रूप में आयुक्त वासुदेव मालावत के साथ वार्ता की। इसमें तीनों उपायुक्त व अधीक्षण अभियंता भी शामिल थे, लेकिन एक भी मांग पर सहमति नहीं बनी। इस कारण वार्ता बेनतीजा खत्म हो गई। पार्षद शुक्रवार को फिर धरने पर बैठेंगे।
पार्षद राजवंशी ने बताया कि अधिकारियों की मनमानी और जनहित के कार्य करवाने के लिए आयुक्त चैम्बर के बाहर ही शुक्रवार दोपहर 12 बजे धरना दिया जाएगा और सदबुद्धि यज्ञ किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो