कोटा

मिट्टी घोटाले पर बवाल, महापौर के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

मिट्टी घोटाले का मामला, विवेकानन्द सर्किल पर प्रदर्शन किया।
 

कोटाOct 16, 2019 / 10:45 pm

Rajesh Tripathi

कोटा. रीको इण्डस्ट्रीयल एरिया स्थित पार्क में मिट्टी घोटाले में महापौर का नाम उजागर होने के बाद बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नयापुरा स्थित विवेकानन्द सर्किल पर प्रदर्शन किया।
जिला कांग्रेस महामंत्री विपिन बरथुनिया, भाग भाजपा भाग के संभागीय अध्यक्ष महेश आहुजा के नेतृत्व में शाम पांच बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महापौर का पुतला लेकर नयापुरा सर्किल पर प्रदर्शन किया और मिट्टी घोटाले में नाम उजागर होने के बाद महापौर के इस्तीफे की मांग की।
घोटाले के आरोपों पर भड़के महापौर, बोले, ‘राजनीति चमकाने के लिए
मुझ पर लांछन लगा रहे नेता प्रतिपक्ष सुवालका’

प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए महेश आहुजा ने कहा कि मिट्टी घोटाले में महापौर महेश विजय का नाम उजागर होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित आम जनता में आक्रोश व्याप्त है। कोटा के प्रथम नागरिक ने अपने पद का दुरूपयोग किया है। इसलिए नैतिकता के आधार पर उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। जिला महामंत्री विपिन बरथूनिया ने कहा कि महापौर मिट्टी घोटाले में शामिल नहीं हैं तो उन्हें तुरंत इस्तीफा देकर इस मामले में जांच करवानी चाहिए। प्रदर्शन में कांग्रेस सचिव साजिद खान लाला भाई, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक चांदना, भाग भाजपा भाग संयोजक विनोद शर्मा, यंग सेवादल जिलाध्यक्ष प्रदीप सुमन सहित कई कार्यकर्ता व लोग मौजूद रहे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.