सांसद और पूर्व मंत्री के कंधे पर मोक्षधाम पहुंचे वर्मा, अंतिम संस्कार में गहलोत की छलकी आंखें
कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री रामकिशन वर्मा (79) का शुक्रवार को कोटा में रामपुरा स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया।
Published: 11 May 2018, 07:56 PM IST
कोटा। कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री रामकिशन वर्मा (79) का गुरुवार को बीमारी के चलते जयपुर में निधन के बाद शुक्रवार को कोटा में रामपुरा स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत , पूर्व मंत्री शांति धारीवाल और सांसद ओम बिरला ने वर्मा को कांधा दिया। वर्मा के लिए साथ बिताए पलों को याद करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत भावुक हो गए और उनकी आंखें छलक आई। गहलोत ने पुष्पचक्र आर्पित करके वर्मा को श्रद्धाजंलि दी।
Read More: कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री रामकिशन वर्मा का निधन, गहलाेत आैर सचिन ने जताया शाेक
प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट की ओर से शहर अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी और देहात जिलाध्यक्ष सरोज मीना ने पुष्प चक्र अर्पित किया। इससे पहले वर्मा के शव को कांग्रेस के झंडे में लपेटा गया। उनकी अंतिम यात्रा में अजेमर सांसद रघु शर्मा, पूर्व मंत्री भरत सिंह, रामगोपाल बैरवा, प्रदेश महामंत्री पंकज मेहता, विधायक भवानी सिंह राजावत, पूनम गोयल, जिला कलक्टर गौरव गोयल सहित भाजपा और कांग्रेस के पदाधिकारियों के अलावा शहर के सभी क्षेत्रों के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
Read More: कोटा जंक्शन जाने से पहले पढ़ लीजिए यह खबर, आज यह ट्रेन रहेगी निरस्त और यह चलेंगी
बारां, बंूदी और झालावाड़ जिले कार्यकर्ता भी आए। वर्मा पिछले कुछ दिनों से कोटा के निजी चिकित्सालय मे भर्ती थे, इसके बाद उन्हें जयपुर निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उनका निधन हो गया।
अब पाइए अपने शहर ( Kota News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज